डॉ. आशीष कुमार। एक विशाल सौर तूफान पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और यह एक इंटरनेट अपोकैलिप्स का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट्स दावा कर रहे हैं कि सन 2025 में सूर्य अपनी सोलर साइकिल पूरी करने वाला है, जिसके कारण सौर तूफान पैदा हो सकता है।
1755 से अब तक हो चुका है 25 बार
हालांकि यह असामान्य नहीं है। सन् 1755 से सोलर साइकिल का रिकॉर्ड किया जा रहा है, जब से अब तक यह 25 बार हो चुका है। विशेषज्ञों की घबराहट के पीछे मुख्य कारण सौर चक्रों में तेजी आना है। अब वैज्ञानिकों के अनुमान से अधिक सोलर सनस्पॉट और सौर विस्फोट देखे जा रहे हैं।
ज्ञात है कि सौर तूफान में विद्युत चुंबकीय तरंगें होती हैं, जो पृथ्वी पर विनाशकारी प्रभाव पैदा कर सकती हैं। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक ‘सूर्य के सौर चक्रों को ट्रैक करना और भविष्यवाणी करना सभी प्रकार के अंतरिक्ष मौसम तूफानों की आवृत्ति के आधार पर एक अनुमान लगाया जाता है। इनका प्रयोग रेडियो ब्लैकआउट से लेकर भू-चुंबकीय तूफान और सौर विकिरण तूफान तक का अनुमान लगाने में किया जाता है। प्राप्त आंकड़ों का प्रयोग पृथ्वी पर अंतरिक्ष मौसम के संभावित प्रभाव का अनुमान लगाने के लिए भी किया जाता है।
ग्रिड सिस्टम फेल हो जाने के कारण हो सकता है ब्लैकआउट
सौर तूफान के कारण पृथ्वी का इलेक्ट्रिक ग्रिड सिस्टम फैल हो सकता है। वैज्ञानिक 2025 में आने वाले सौर तूफान की तीव्रता और उसके प्रभावों का आकलन कर रहे हैं।
इंटरनेट अपोकैलिप्स की बढ़ी आशंकाएं
सौर तूफान के कारण इंटरनेट अपोकैलिप्स की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इंटरनेट को कितना नुकसान पहुंचेगा इसका अभी से सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन, सौर तूफान की विधुत चुंबकीय तरंगें इंटरनेट सेवा को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। आने वाले सौर तूफान की तीव्रता और होने वाले नुकसान के अनुमानित आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है।
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
3 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
8 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
12 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
14 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
16 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
17 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
20 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
23 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines