Science News: क्या हो अगर इस धरती के हर इंसान को इतनी शराब पीने के लिए दे दी जाए कि वह सौ करोड़ वर्षों तक रोज 3 लाख लीटर पी सकें। जी हां, ऐसा संभव है लेकिन ऐसा कर पाने में दो दिक्कतें हैं, पहली शराब का यह भंडार बहुत दूर है और दूसरी दिक्कत है कि इसमें मेथेनॉल की मात्रा बहुत ज्यादा है जो जहरीली शराब के रूप में पहचानी जाती है।
NASA के वैज्ञानिकों के अनुसार धरती से लगभग 10 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर हमारी मिल्की वे गैलेक्सी के केंद्र के पास एक शराब का विशाल बादल तैर रहा है।यह एक्विला सोलर सिस्टम के पास है। एल्कोहल के इस तैरते बादल की लंबाई चौड़ाई हमारे पूरे सौर मंडल (जिसमें सूर्य तथा सभी नौ ग्रह शामिल हैं) से भी लगभग एक हजार गुणा (लगभग 488 अरब किलोमीटर) बड़ी है।
यह भी पढ़ें: आज के बर्फीले ग्रीनलैंड में कभी हुआ करते थे हरे-भरे जंगल, घूमते थे विशालकाय हाथी
एल्कोहल का यह बादल धनु B2 से 100 क्वाड्रिलियन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अब तक प्राप्त डेटा के अनुसार इसमें कुल 32 अलग-अलग केमिकल भी शामिल हैं जिनमें से कुछ इंसानों के लिए जानलेवा है। वैज्ञानिक इस खोज (Science News) से अतिउत्साहित हैं। इन बादलों के जरिए तारों के निर्माण को समझा जा सकता है और ब्रह्मांड में जीवन किस तरह पनपता है, उसे समझा जा सकता है।
क्यों महत्वपूर्ण है यह खोज
नेशनल रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्ज़र्वेटरी के बैरी टर्नर का दावा है कि ये अल्कोहल बादल “हमें यह समझने में बेहतर मदद कर सकते हैं कि ब्रह्मांड में जीवन कैसे विकसित हो सकता है”। एल्कोहल एक कार्बनिक पदार्थ है, माना जाता है कि पृथ्वी पर जीवन के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में संभव है कि यह अन्य ग्रहों पर भी जीवन के विकास के लिए जरूरी केमिकल्स का निर्माण कर रहा हो।
संबंधित खबरें
क्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
1 day agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
4 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
6 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
11 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
15 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
17 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
19 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
20 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
23 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines