ISRO released Gaganyaan TV-D1 Mission test flight video: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में नया इतिहास रच रहे हैं। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो ने अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट को भेजने वाले मिशन ‘गगनयान’ की पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दी है। हालांकि इसके लॉन्च में कुछ तकनीकी खामियां आईं, लेकिन क्रू मॉडल लॉन्च आखिरकार सफल रहा। इसरो ने रविवार को इस मिशन से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें गगनयान टीवी-डी1 मिशन का परीक्षण देखा जा सकता है।
कैमरे से रिकॉर्ड हुई पूरी प्रक्रिया
इस वीडियो में ऑनबोर्ड कैमरा पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। कैमरा से इंजन का शुरू होना, फ्लाइट का ऊपर जाना, क्रू स्पेस सिस्टम और क्रू मॉडल का अलग होना, पैराशूट का खुलना और सिस्टम का समुद्र में गिरना जैसे रोमांचक पहलू देखे जा सकते हैं।
ISRO के गगनयान मिशन में तीन सदस्यीय दल को तीन दिनों के लिए 400 किमी (250 मील) की कक्षा में रॉकेट की मदद से भेजा जाएगा। अंतरिक्ष यात्रियों को पैराशूट सिस्टम के जरिए अंतरिक्ष से लौटने सुरक्षित लैंडिंग करानी होगी। खास बात यह है कि गगनयान की डिजाइनिंग इस तरह से की गई है जिससे किसी भी आपात स्थिति में अंतरिक्ष यात्री को सुरक्षित रूप से वापस आ सकते हैं।
आगे क्या होगा?
टेस्ट उड़ान की सफलता के बाद अगले साल एक और टेस्ट फ्लाइट भेजी जाएगी। इसमें रोबोट व्योममित्र को भेजा जाएगा। इसके बाद भविष्य में जब भी गगनयान में एस्ट्रोनॉट्स को भेजा जाएगा तब वे धरती के चारों ओर 400 किलोमीटर की ऊंचाई वाली निचली कक्षा में चक्कर लगाएंगे।
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
2 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
4 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
9 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
13 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
14 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
17 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
18 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
21 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
24 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines