Yogini Ekadashi 2025 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए लक्ष्मी-नारायण को समर्पित योगिनी एकादशी के दिन का खास महत्व है, जिसे पापों से मुक्ति पाने वाली एकादशी भी कहा जाता है। हर साल आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का निर्जला व्रत रखा जाता है। साथ ही जगत के पालनहार और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उदयातिथि के आधार पर इस बार 21 जून 2025, वार शनिवार को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग योगिनी एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष उपाय करने भी लाभदायक रहते हैं। चलिए जानते हैं योगिनी एकादशी पर मेष से लेकर मीन राशिवालों द्वारा करने वाले उपायों के बारे में।
मेष राशि
योगिनी एकादशी पर लक्ष्मी और नारायण जी की पूजा के साथ देवी तुलसी की पूजा करें और व्रत का पारण करने से पहले गरीबों को दान दें। इससे आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी।
वृषभ राशि
एकादशी तिथि पर चीनी का दान करना वृषभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। साथ ही शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक इस शुभ दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और देवी तुलसी की पूजा करें। साथ ही गरीबों को अन्न का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशि
यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो इस शुभ दिन लक्ष्मी-नारायण की साथ में पूजा करें। साथ ही उन्हें फल, फूल, अक्षत, मिठाई और चंदन अर्पित करें। इस दौरान अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें और अपनी इच्छा को बोलें।
सिंह राशि
देवी-देवताओं को खुश करने के लिए इस शुभ दिन सिंह राशिवाले गरीबों को शहद का दान करें। साथ ही कन्याओं को भोजन कराएं।
कन्या राशि
योगिनी एकादशी पर गरीबों को पीले रंग के फल या मिठाई का दान करना कन्या राशिवालों के लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि
मां लक्ष्मी और विष्णु जी को खुश करने के लिए योगिनी एकादशी पर तुला राशि के जातक देवी तुलसी की पूजा करें। सुबह-शाम उनके पास घी का दीपक जलाएं। इसी के साथ गरीबों को भोजन कराना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
योगिनी एकादशी पर विवाहित कन्याओं को सुहाग की चीजें देना वृश्चिक राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
धनु राशि
देवी-देवताओं को खुश करने के लिए धनु राशि के जातक इस शुभ दिन सुबह-शाम लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें। साथ ही उन्हें तुलसी की दल अर्पित करें।
मकर राशि
योगिनी एकादशी पर तिल का दान करना मकर राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और जीवन की तमाम समस्याएं कम होने लगेंगी।
कुंभ राशि
एकादशी तिथि पर धन का दान करना कुंभ राशिवालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इससे आपको लक्ष्मी और नारायण जी की विशेष कृपा जरूर प्राप्त होगी।
मीन राशि
योगिनी एकादशी पर पीले रंग की मिठाई का दान करना मीन राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य अवश्य मिलेगा और घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र की कृपा से मेष समेत 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किया धनु राशि में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
11 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
12 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
15 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
18 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines