हर धर्म में कुछ खास दिन होते हैं जो इबादत, आत्मचिंतन और समाजिक जुड़ाव के लिए होते हैं। इस्लाम में शुक्रवार (जुमा) ऐसा ही एक दिन है। यह हफ्ते का सबसे बेहतर दिन माना जाता है। इस दिन मुसलमान मस्जिदों में इकट्ठा होकर जुमे की नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह की याद में लीन हो जाते हैं। जुमा का मतलब ‘इकट्ठा होना’ होता है । इस दिन मुसलमान दुनिया भर की मस्जिदों में इकट्ठा होकर जुमा की नमाज अदा करते हैं। यह न सिर्फ एक धार्मिक रस्म है, बल्कि ये दिन लोगों को आपस में जोड़ने, समाज के बीच भाईचारे को बढ़ाने और खुदा के करीब आने का जरिया माना जाता है।
कुरान और हदीस दोनों में इस दिन की फजीलत (महत्त्व) का साफ जिक्र है। माना जाता है कि इस दिन एक खास घड़ी होती है, जब दुआ जरूर कबूल होती है। इसके साथ ही, जुमा की नमाज पिछले हफ्ते के छोटे गुनाहों का प्रायश्चित (कफ़्फ़ारा) भी बन सकती है। आइए जानते हैं कि जुमा इतना अहम क्यों है।
जुमा क्यों है इतना ज्यादा अहम
कुरआन और हदीस में जुमा का जिक्र मिलता है। कुरआन की एक पूरी सूरह का नाम ही सूरह अल-जुमा है। इसमें साफ कहा गया है कि जब जुमा की नमाज के लिए पुकारा जाए, तो अल्लाह के जिक्र की तरफ दौड़ पड़ो और कारोबार छोड़ दो। इस आयत के अनुसार जुमे की नमाज बाकी सभी कामों से अधिक महत्वपूर्ण है।
सहीह बुखारी किताब के अनुसार जुमा का दिन एक ऐसी घड़ी है, जिसमें कोई बंदा अल्लाह से जो मांगे, उसे दिया जाता है। हदीसों में बताया गया है कि आदम (अलैहिस्सलाम) की तख्लीक यानी उनकी रचना जुमा के दिन हुई थी। उन्हें इसी दिन जन्नत में दाखिल किया गया और इसी दिन उन्हें वहां से निकाला गया। इस कारण भी यह दिन इंसान की शुरुआत और उसके इम्तिहान की याद दिलाता है।
जुमे के दिन ही आएगी कयामत!
माना जाता है कि आखिरी दिन यानी कयामत भी जुमा को आएगी। इस कारण भी यह दिन बहुत अहम और याद रखने वाला माना जाता है।
जुमा की नमाज की फजीलत
- जो व्यक्ति सच्चे दिल से जुमा की नमाज अदा करता है, वह अपने पिछले हफ्ते के छोटे-छोटे गुनाहों से पाक हो सकता है।
- जुमा की नमाज समाज में एकता और भाईचारा लाती है। लोग एक साथ मस्जिद में जमा होते हैं, खुतबा सुनते हैं, एक-दूसरे से मिलते हैं। इससे समाजिक जुड़ाव और मजबूत होता है।
- हफ्ते भर की भागदौड़ के बाद जुमा की नमाज एक मानसिक ब्रेक जैसी होती है, जो इंसान को ताजगी देती है और आगे की जिंदगी में बेहतर सोचने की ताकत देती है।
जुमा के दिन करने चाहिए ये काम
इस दिन गुस्ल करना (साफ-सफाई से नहाना) और इत्र लगाना चाहिए। इसके साथ ही मस्जिद जाना चाहिए और वहां नमाज अदा करनी चाहिए। खुतबा ध्यान से सुनें और अल्लाह से दुआ करें। सूरह अल-कहफ़ की तिलावत करना भी अहम है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी इस्लाम की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
10 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
15 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines