Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या के दिन पवित्र स्नान, सूर्य देव को अर्घ्य, तिल से तर्पण, पिंडदान, शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने का महत्व होता है. दिसंबर महीने में पड़ने वाली पौष अमावस्या साल की अंतिम अमावस्या है. इस व्रत को रखने से कई लाभ मिलते हैं. चलिए जानते हैं कि, साल की अंतिम अमावस्या किस दिन पड़ रही है. साथ ही इस दिन व्रत और पूजा करने से क्या लाभ मिलते हैं इसके बारे में जानते हैं.
कब है पौष अमावस्या?
द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी. इस तिथि का समापन अगले दिन 20 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा. पंचांग के अनुसार, अमावस्या का व्रत 19 दिसंबर को मान्य होगा. साल की अंतिम अमावस्या 19 दिसंबर को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत, पूजा और उपाय को करने से कई लाभ मिलते हैं.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: रिश्ते और प्यार में हर बार मिलता है धोखा तो न करें ये गलतियां, आचार्य चाणक्य ने बताया
पौष अमावस्या का महत्व
अमावस्या तिथि पितृ तर्पण के लिए महत्व रखती है. यह दिन पितृ पक्ष के समान ही माना जाता है. पितरों का तर्पण करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. पौष अमावस्या का दिन पवित्र नदियों में स्नान, सूर्यदेव की पूजा और लक्ष्मी-विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है.
पौष अमावस्या व्रत के फायदे
पौष अमावस्या पर व्रत करने से कई लाभ मिलते हैं. इससे पापों का नाश होता है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. पितरों के आशीर्वाद के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है. अमावस्या पर व्रत करने से मानसिक शांति मिलती है. इससे जीवन में आध्यात्मिक उन्नति होती है. मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
14 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
19 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
21 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines