हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Easter 2026 Date: कब है ईस्टर संडे, क्या है इसके पीछे का इतिहास? जानिए तारीख और महत्व

Easter 2026 Date: ईस्टर संडे ईसाई समुदाय का त्योहार है. यह पर्व प्रभु यीशु के पुन जीवन से जुड़ा पर्व है. ईस्टर की तारीख हर साल बदलती है. इस बार ईस्टर कब है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Easter 2026 Date: ईसाई समुदाय का त्योहार ईस्टर रविवार के दिन मनाया जाता है. इसलिए इसे ईस्टर संडे कहते हैं. यह क्रिसमस से अलग है इसकी तारीख हर साल अलग होती है. ऐसी मान्यता है कि, इस दिन प्रभु यीशु का पुनर्जन्म हुआ था. ईस्टर ईसाई धर्म के पुराने और पवित्र त्योहार में से एक माना जाता है. इस साल ईस्टर किस दिन पड़ रहा है और इसके महत्व के बारे में जानते हैं.

कब है ईस्टर संडे?

ईस्टर संडे हर साल 22 मार्च और 25 अप्रैल के बीच मनाया जाता है. यह 21 मार्च के बाद आने वाली पूर्णिमा के बाद पहले रविवार को मनाया जाता है. साल 2026 में ईस्टर संडे का पर्व 5 अप्रैल को मनाया जाएगा. ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं. ऐसी मान्यता है कि, फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान दिया था इस दिन को शोक के तौर पर मनाते हैं.

ये भी पढ़ें – सूर्य ग्रहण के दौरान दिखा अनोखा नजारा, चंद्रमा की काली छाया से दिन में हुई रात, देखें VIDEO

विज्ञापन

ईस्टर संडे का महत्व

जिस दिन प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान दिया था उसके बाद तीसरे दिन संडे को ईसा मसीह का फिर से जन्म हुआ. इसे चमत्कारिक घटना माना जाता है. इसी दिन को ईस्टर संडे के रूप में मनाते हैं. ईस्टर के दिन ईसाई धर्म के लोग चर्च मेंं इकट्ठा होते हैं और प्रेयर करते हैं. वह प्रभु यीशु मसीह के उपदेशों को याद करते हैं. इस दिन ईसाई लोग चर्च और घरों को मोमबत्ती से सजाते हैं.

ईस्टर पर्व कैसे मनाते हैं?

ईस्टर संडे के दिन लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं. रंगीन अंडों से घर को सजाते हैं. इसे नए जीवन के प्रतीक के तौर पर माना जाता है. लोग बच्चों को चॉकलेट अंडे, टॉफियां और गिफ्ट देते हैं. ईस्टर पर ईस्टर एग हंट गेम खेलते हैं. इसमें घर के बगीचे में रंग-बिरंगे अंडों को छिपाकर उन्हें ढूंढते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर लोग त्योहार मनाते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola