Vrishabha Sankranti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ संक्रांति पर गंगा स्नान करना सनातन धर्म में अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है। यह वह दिन होता है जब सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं जिससे एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान करता है, उसके जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती है और आत्मा शुद्ध हो जाती है।
इस दिन गंगा जल में स्नान करने से केवल शरीर की नहीं, बल्कि मन और आत्मा की भी पवित्रता प्राप्त होती है। इसके साथ ही शास्त्रों में वर्णित है कि वृषभ संक्रांति पर गंगा स्नान से विशेष फल की प्राप्ति होती है, जो सामान्य दिनों के स्नान की अपेक्षा कहीं अधिक प्रभावशाली होता है। तो आइए जानते हैं वृषभ संक्रांति के दिन गंगा स्नान क्यों आवश्यक है।
वृषभ संक्रांति पर गंगा स्नान के लाभ
पापों से मुक्ति का दुर्लभ अवसर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ संक्रांति के दिन जो भी व्यक्ति गंगा स्नान करता है, उसके जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन आत्मा की शुद्धि के लिए यह अत्यंत शुभ माना जाता है।
मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मान्यता है कि इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से आत्मा को मोक्ष की दिशा में गति मिलती है और जीवन के कर्म बंधन कमजोर पड़ते हैं।
तीर्थ स्नान का सौ गुना पुण्य फल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान करने से एक साथ कई तीर्थों के स्नान का पुण्य प्राप्त होता है। यह दिन स्वयं तीर्थों का राजा कहलाता है।
दान और स्नान का श्रेष्ठ संयोजन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गंगा स्नान के साथ किए गए दान जैसे अन्न, वस्त्र या धन अत्यधिक फलदायी होते हैं।
देवताओं का विशेष आशीर्वाद
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन गंगा देवी, सूर्य देव और विष्णु भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता, सुख और समृद्धि आती है।
ये भी पढ़ें- Vrishabha Sankranti 2025: वृषभ संक्रांति पर करें ये 5 उपाय, सूर्य की कृपा से हर काम में मिलेगी जीत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
16 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
17 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
21 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines