Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज एक अत्यंत प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु हैं, जो अपनी सरल भाषा में भक्ति और राधा रानी के प्रेम पूर्ण उपदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जाते हैं. साथ ही प्रेमानंद महाराज एकांतिक वार्तालाप भी करते हैं, जिस दौरान वो भक्तों से मिलते हैं और उनके मन में उत्पन्न सवालों का जवाब देते हैं. एकांतिक वार्तालाप के दौरान बाबा से एक भक्त ने सवाल किया कि ‘नाम जाप करते समय मन कहीं और जाए या न लगे तो क्या उससे भी लाभ होता है? क्या ऐसा करके हम देवी-देवता का अपमान तो नहीं कर रहे हैं?’ यहां पर आप प्रेमानंद महाराज से पूछे गए इस सवाल का जवाब जान सकते हैं.
बिना मन के नाम जाप करने से लाभ होता है?
जब एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि ‘मुंह से नाम जाप कर रहे हैं लेकिन मन कहीं और ही है तो क्या इस जप से लाभ होगा?’ तो इसका जवाब देते हुए बाबा ने कहा ‘लाभ जरूर होगा. आपका भाव न हो या मन कहीं और हो, फिर भी आप नाम जाप कर रहे हैं तो लाभ जरूर होगा.’
प्रेमानंद महाराज- नाम जाप से लाभ जरूर होता है
अपनी बात को और स्पष्ट तरीके से समझने के लिए प्रेमानंद महाराज ने एक उदाहरण देते हुए कहा ‘अगर आप आग की चपेट में आते हो तो आपका जलना पक्का है. चाहें अनजाने में, जानबूझकर या किसी के धोखे के कारण ही आप आग की चपेट में क्यों न आए हों, आग से आपका जलना तो पक्का है. ऐसे ही मन न होने पर भी नाम जाप करने से लाभ तो जरूर होगा.’
इसी के आगे बाबा ने कहा ‘नाम में अद्भुत व महासुख शक्ति है. आप नाम जाप सच्चे मन व भाव से करें या बिना भाव व बिना श्रद्धा से, फिर भी आपका परम मंगल ही होगा.’
नाम जाप में है अद्भुत शक्ति
अंत में बाबा कहते हैं ‘हो सकता है कि आज आपका नाम जप में विश्वास न हो या भरोसा डगमगा रहा हो, लेकिन अगर आप निरंतर नाम जाप करते रहेंगे तो एक दिन आपको इसकी अद्भुत शक्ति का एहसास जरूर होगा.’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 hr agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
16 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
19 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
19 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
21 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines