Diwali 2024 Vastu Tips: दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार को सभी सजाते हैं। मुख दरवाजे पर लोग स्वास्तिक और लक्ष्मी जी के चरणों का चिन्ह भी बनाते हैं। परन्तु घर के अंदर वास्तु शास्त्र के अनुसार साफ-सफाई नहीं करते। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर दिवाली से पहले घर के 3 भागों की साफ-सफाई कर ली जाये तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वह घर धन-धन्य से परिपूर्ण हो जाता है।
घर का मध्य भाग
शास्त्रों में घर के मध्य यानी बीचोंबीच का हिस्सा ब्रह्म स्थान माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के इस हिस्से को हमेशा साफ-सुथरा और खुला रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस हिस्से के साफ और खुला रखने से आर्थिक परेशानी हमेशा दूर रहती है। इस हिस्से में माता लक्ष्मी का भी वास माना जाता है। इसलिए यदि आपके घर का मध्य भाग साफ नहीं है तो दिवाली से पहले इसे साफ कर लें।
उत्तर-पूर्व दिशा को कर लें साफ
वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ईशान कोण में देवी-देवताओं का होता है। ऐसा माना जाता है कि कभी भी घर के इस दिशा में टूटे-फूटे सामान को नहीं रखना चाहिए। इस दिशा को हमेशा साफ और खाली रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण के गंदा होने से या भरे होने से माता लक्ष्मी घर से वापस चली जाती हैं। इसलिए यदि माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो दिवाली से पहले इस दिशा को साफ-सुथरा और खाली कर दें।
दक्षिण दिशा
शास्त्रों में दक्षिण दिशा को यम का स्थान बताया गया है। वैसे घर के इस दिशा में पैसा, आभूषण और तिजोरी रखने से तो कोई नुकसान नहीं होता लेकिन धन की वृद्धि रुक जाती है। घर के दक्षिण दिशा में माता लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए अगर आपने अपने घर में इस दिशा में पैसा या आभूषण रखा हुआ है तो उसे तुरंत हटा लें और दिवाली पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें-Vastu Shastra: गिफ्ट में भूलकर भी न लें ये 7 चीजें, तीसरी चीज कर सकती है आपको कंगाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
6 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
9 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
10 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
11 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
13 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines