Vastu Tips: आज के समय में कई युवक और युवतियां ऐसे हैं जो विवाह में देरी का सामना कर रहे हैं। कुछ लोग स्वयं जल्दी शादी नहीं करना चाहते जबकि कुछ विवाह करना चाहते हैं लेकिन उनकी शादी किसी न किसी कारणवश तय नहीं हो पा रही है। हालांकि व्यक्ति में अच्छे गुण, शिक्षा और संस्कार होने के बावजूद भी कभी-कभी कुंडली दोष, पारिवारिक अड़चन या मानसिक तनाव विवाह में बाधा बन जाते हैं। ऐसे समय में केवल भाग्य या समय को दोष देना सही नहीं होता बल्कि ईश्वर की शरण में जाकर कुछ विशेष और शुद्ध उपाय अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे दो उपाय जो यदि श्रद्धा और नियमितता से किए जाएं तो 43 दिनों में ही आपकी शादी के योग बन सकते हैं।
स्त्रियों के लिए नहाने के पानी में हल्दी मिलाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी को शुभता, सौंदर्य और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यदि कोई कन्या या महिला विवाह में देरी से परेशान है तो वह 43 दिनों तक प्रतिदिन अपने नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें।
यह उपाय त्वचा में चमक लाने के साथ-साथ देवी लक्ष्मी और देवी पार्वती को प्रसन्न करता है, जिससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
पुरुषों के लिए स्नान जल में गुलाब जल मिलाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुलाब जल को आकर्षण, शांति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यदि कोई पुरुष विवाह में विलंब से परेशान है तो वह 43 दिनों तक प्रतिदिन स्नान के जल में 4–5 बूंद गुलाब जल मिलाकर स्नान करें।
जल्दी विवाह के लिए 7 उपाय
- शुक्रवार को माता लक्ष्मी और माता पार्वती की पूजा करें
- “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें
- कन्याओं को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें
- शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
- लड़कियां रात को सोते समय तकिए के नीचे हल्दी की गांठ रखें
- लड़के लाल वस्त्र और चंदन का प्रयोग करें
- लड़कियां गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें
ये भी पढ़ें-पवित्र जगह पर जाने से पहले जानें ये 3 बड़े नियम, नहीं तो होगा भारी नुकसान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
4 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
7 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
9 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
13 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines