Vastu Tips: कलावे का इस्तेमाल पूजा के दौरान हाथ में बांधने के लिए किया जाता है. यह सिर्फ धार्मिक धागा नहीं है इसका इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं. कलावा घर में बांधने से वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं. आप घर में कई स्थानों पर कलावा बांधकर नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकते हैं. इससे जीवन में खुशहाली आती है. घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष हो आप कलावे को बांधकर इसे दूर कर सकते हैं. इससे सुख-समृद्धि को आकर्षित होती है. चलिए जानते हैं कि, घर में किन स्थानों पर कलावा बांधना चाहिए.
मुख्य द्वार पर
आप घर के मुख्य द्वार पर कलावा बांध सकते हैं. घर के मुख्य द्वार से ही घर में ऊर्जा प्रवेश करती है. आप घर के मुख्य द्वार पर कलावा बांधते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है. दरवाजे के किसी कोने में या कुंडी में आप कलावा बांध सकते हैं.
रसोई घर में
घर की रसोई को सेहत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. घर की रसोई में आप कलावा बांधकर नकारात्मकता को खत्म कर सकते हैं. आप गैस चूल्हे के पास चिमनी में या किसी कोने में कलाबा बांध सकते हैं. इससे घर में बरकत बनी रहेगी और पैसों की तंगी दूर होगी.
ये भी पढ़ें – Ardh Kendra Yog 2026: शनि-बुध के अद्भुत संयोग से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, अर्धकेंद्र योग बनने से मिलेगा लाभ
टंकी के पास
अगर घर में टंकी से पानी टपकता रहता है तो इससे धन की हानि होती है. पानी का रिसाव होना अच्छा नहीं माना जाता है. आप घर में पानी की टंकी के पास या नल के पास कहीं कलावा बांध दें. यहां कलावा बांधने से घर में फिजूलखर्ची कम होती है और धन की बचत होती है.
तिजोरी या अलमारी में
आप घर की तिजोरी के हैंडल में या अलमारी में कलावा बांध सकते हैं. यह शुभ माना जाता है. इन जगहों पर कलावा बांधना शुभ होता है. इससे वास्तु दोष नहीं लगता है और धन वृद्धि होती है. इसके अलावा वाहन की सुरक्षा के लिए वाहन पर कलावा बांधें.
कलावा बांधने के लिए नियम
किसी भी स्थान पर कलावा बांधने से पहले उस स्थान की सफाई करें. कलावा साफ और नया होना चाहिए. कलावा बांधते समय मन में नकारात्मकता नहीं होनी चाहिए. आपको मंगलवार या गुरुवार के दिन कलावा बांधना चाहिए. अगर आप कलावा बदल रहे हैं तो पुराने कलावे को खोल दें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 mins agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 hr agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
18 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
20 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
21 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines