हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vastu Tips For Temple: घर के मंदिर में न रखें ये 3 मूर्तियां, वरना कभी खत्म नहीं होगी परेशानी

Vastu Tips: घर में पूजा स्थल से जुड़े कई नियम होते हैं. पूजा घर से जुड़े इन नियमों का सभी को पालन करना चाहिए. वास्तु के अनुसार, पूजा घर में तीन प्रकार की मूर्तियों को रखना सही नहीं होता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Vastu Tips For Temple: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मंदिर से जुड़े कई नियम हैं जिनका पालन करना चाहिए. घर के पूजा घर में लोग भगवान की मूर्ति रखते हैं और इनका पूजन करते हैं. वास्तु के मुताबिक, पूजा घर में तीन प्रकार की प्रतिमा और तस्वीर को रखना शुभ नहीं होता है. यह आपके जीवन में मुश्किलों का कारण बनती है. अगर आपने घर के मंदिर में इन मूर्तियों को रखा है तो इन्हें आज ही हटा दें. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.

घर के मंदिर में न रखें ये 3 तस्वीर

मृत परिजनों की फोटो

कई लोग घर के मंदिर में मृत परिजनों की तस्वीर रखते हैं लेकिन यह गलत होता है. घर के मंदिर में कभी भी मृत पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए. इससे परिवार में तनाव बढ़ता है और मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है. घर के मंदिर में मृत साधु-संत की तस्वीर या मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: जिंदगी में कामयाब होना चाहते हो तो ऑफिस में इन 5 लोगों से रहें दूर, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति?

गणेश जी की नाचती हुई प्रतिमा

विज्ञापन

गणेश जी की नाचती हुई प्रतिमा मंदिर में नहीं रखनी चाहिए. गणेश जी की नाचती हुई मूर्ति और तस्वीर न रखें. गणेश जी की बैठी हुई और आशीर्वाद देती मूर्ति मंदिर में रखना शुभ होता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है.

इन देवी-देवताओं की मूर्ति न रखें

विज्ञापन

घर के मंदिर मेें आप काली मां, राहु-केतु और शनि देव की मूर्ति न रखें. यह देवी-देवता उग्र माने जाते हैं. इनकी तस्वीर मंदिर में लगाने से जीवन में संकट और परेशानी बढ़ सकती है. घर के मंदिर में हमेशा शांत स्वभाव वाले भगवान की तस्वीर रखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola