Vastu Shashtra: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर की बनावट, दिशा, रंग और उसमें रखा गया फर्नीचर हमारे जीवन और रिश्तों पर सीधा प्रभाव डालता है। इसलिए बेड का सही दिशा और आकार में होना बेहद जरूरी है। अगर बेड सही न हो तो यह रिश्तों में खटास और तनाव का कारण बन सकता है। साथ ही कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे यदि आप अनजाने में भी गलती कर बैठें तो उसका जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किस आकार का बेड नहीं लेना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए।
गोल आकार का बेड
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आजकल लोग आकर्षक डिज़ाइन की वजह से गोल आकार के बेड का चयन करते हैं लेकिन यह वास्तु दृष्टिकोण से अनुचित माना जाता है। गोल बेड ऊर्जा के असंतुलन का कारण बनता है और यह पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां, तकरार और भावनात्मक दूरी बढ़ा सकता है। यह बेडरूम में स्थिरता की भावना को समाप्त करता है, जिससे रिश्तों में अस्थिरता आती है।
स्टील का बेड
वास्तु शास्त्र में स्टील के बेड को भी नकारात्मक माना गया है। यह जीवन में परेशानियां ला सकता है कार्यों में रुकावट पैदा कर सकता है और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसलिए लकड़ी का मजबूत और अच्छी गुणवत्ता वाला बेड वास्तु के अनुसार बेहतर होता है।
बेड पर खाना न खाएं
वास्तु के अनुसार, बेड पर बैठकर खाना खाना न केवल अशुद्धता लाता है बल्कि यह जीवन में कठिनाइयां भी उत्पन्न कर सकता है। साथ ही यह आपके ग्रहों को भी कमजोर करता है, जिससे मानसिक और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।
सबसे अच्छा और महंगा बेड चुनें
संबंधित खबरें
इस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
10 mins agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
3 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
20 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
22 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
23 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines