Varuthini Ekadashi Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वरूथिनी एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्य दायक और शुभ मानी जाती है। यह एकादशी विशेष रूप से भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होती है। वरूथिनी एकादशी के दिन व्रत, दान, जाप और ध्यान के साथ कुछ विशेष उपाय करने से न केवल जीवन में संतुलन आता है, बल्कि शरीर और मन भी रोग मुक्त रहते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ कार्यों से पुण्य फल कई गुना बढ़कर जीवन में लाता है। शास्त्रों के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को बार-बार बीमारियां घेरती हैं ये जो मानसिक तनाव में रहते हैं उनके लिए यह एकादशी अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। अगर आप वरूथिनी एकादशी की शाम को इन उपायों को अपनाते हैं तो आपको जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो सकता है।
तो आइए जानते हैं 3 प्रभावशाली उपायों के बारे में
तुलसी दल से विष्णु पूजन
- तुलसी दल से विष्णु पूजन वरूथिनी एकादशी के दिन सबसे पहले स्नान करें।
- स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें।
- फिर श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें।
- पूजा के समय भगवान विष्णु को पीले फूल, धूप-दीप और तुलसी दल अर्पित करें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के पत्तों का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। इस उपाय से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।
- तुलसी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें
- इस दिन स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- फिर तुलसी माता के समक्ष दीपक जलाएंं।
- श्रद्धा से भगवान से प्रार्थना करें।
- इसके बाद तुलसी माता को 16 सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
- माता से अपनी भूलों की क्षमा मांगें और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और परिवार का वातावरण भी सुखद एवं सकारात्मक बनता है।
तुलसी के पौधे के नीचे 11 घी के दीपक जलाएं
- सबसे पहले तुलसी माता की पूजा करें।
- उन्हें फूल अर्पित करें।
- फिर तुलसी के पौधे के नीचे 11 घी के दीपक जलाएं।
- दीपक जलाने के बाद अपनी मनोकामना व्यक्त करें।
ज्योतिष अनुसार, एकादशी व्रत के दिन यह उपाय करने से माता तुलसी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें-वरुथिनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
9 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
11 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
12 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
14 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
16 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines