हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Vinayaka Chaturthi 2024: आज है वैशाख विनायक चतुर्थी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि विनायक चतुर्थी कब है, शुभ मुहूर्त क्या, पूजा मुहूर्त क्या और महत्व क्या है।

विज्ञापन
विनायक चतुर्थी।

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस समय वैशाख माह का महीना चल रहा है और वैशाख माह की चतुर्थी तिथि 11 मई 2024 यानी आज है। आज विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा बड़े ही विधि-विधान से की जाएगी। बता दें कि विनायक चतुर्थी के दिन जो लोग व्रत रखते हैं उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही सभी पापों से छुटकारा भी मिलता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि विनायक चतुर्थी की शुभ तिथि क्या है, पूजा का समय क्या है और महत्व क्या है।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 11 मई दिन शनिवार यानी आज 2 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 12 मई दिन रविवार को 2 बजकर 03 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, विनायक चतुर्थी 11 मई 2024 दिन शनिवार को है।

विनायक चतुर्थी का पूजा मुहूर्त

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा सुबह के 10 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 39 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में भगवान श्री गणेश की पूजा कर सकते हैं।

विनायक चतुर्थी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है। घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि आती है। संतान की आयु में वृद्धि होती है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन उपवास रखने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें- 20 मई से पहले वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र की होगी एंट्री, 5 राशियों के लिए बेहद शुभ

यह भी पढ़ें- सुबह जागने के बाद और रात्रि के सोने से पहले करें ये 3 काम, मिलेगा लाभ

स्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें