Tulsi Vivah 2025: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का दिन होता है. तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व है. तुलसी विवाह का पर्व भगवान विष्णु के चार महीने बाद योग निद्रा से जागने पर एकादशी के अगले दिन मनाया जाता है. इस साल तुलसी विवाह कब मनाया जाएगा चलिए जानते हैं.
कब है तुलसी विवाह?
पंचांग के मुताबिक, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत 2 नवंबर की सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर होगी। जिसका समापन अगले दिन 3 नवंबर को सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर होगा. शुभ मुहूर्त के हिसाब से तुलसी विवाह 2 नवंबर को मनाया जाएगा. तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व होता है.
तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व
तुलसी विवाह के दिन भक्त विधि-विधान से तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराते हैं. तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली, प्यार और सुख-समृद्धि आती है. इस दिन व्रत और उपाय करने से अविवाहित कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है.
इस उपाय से मिलत है कन्यादान का लाभ
तुलसी विवाह पर तुलसी का शालिग्राम से विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य फल प्राप्त होता है. तुलसी विवाह के दिन तुलसी को दुल्हन की तरह सजायाा जाता है. तुलसी के गमले के आसपास स्थान को साफ किया जाता है. तुलसी माता को लाल रंग की साड़ी पहनाकर पास में आसन पर शालिग्राम भगवान को स्थापित कर विवाह कराया जाता है. तुलसी विवाह के बाद आप तुलसी की आरती अवश्य करें.
तुलसी विवाह पूजा विधि
तुलसी विवाह के दिन घर में तुलसी के पौधे के पास सफाई कर सजाएं. इसके बाद आप तुलसी जी को चूड़ी, चुनरी, साड़ी और सभी शृंगार करें. पौधे के दाहिनी ओर शालिग्राम स्थापित करें. तुलसी माता और शालिग्राम भगवान को गंगाजल से स्नान कराकर चंदन और रोली से तिलक करें. इसके बाद मिठाई और फल का भोग लगाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
52 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines