Tulsi Signs: हिंदू धर्म में तुलसी माता को विष्णु प्रिया और लक्ष्मी का रूप माना गया है. इसे सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि घर की देवी के रूप में पूजा जाता है. तुलसी के आसपास रहने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और संतुलन बना रहता है. इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
साथ ही, तुलसी से जुड़े मंत्र और आराधना से मानसिक शक्ति और ध्यान क्षमता में भी वृद्धि होती है. रोज तुलसी की देखभाल करने से कई संकेत मिलते हैं, जो तुलसी की परिस्थिति पर की बार शुभ और कभी-कभी अशुभ भी होते हैं. आइए जानते हैं, क्या हैं ये संकेत?
हरी-भरी और चमकदार पत्तियां
अगर तुलसी की पत्तियां गहरी हरी और चमकदार हों, तो समझें मां लक्ष्मी प्रसन्न हैं. घर में सुख, शांति और धन की प्राप्ति होगी. पत्तियों पर यदि चमक और ताजगी हो, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है.
सुबह ओस की बूंदें
सुबह के समय तुलसी पर ओस की बूंदें टपक रही हों, तो यह लक्ष्मी जी का आगमन बताती हैं. यह संकेत घर में खुशियों और सौभाग्य के आने की सूचना देता है. कोशिश करें कि रोज सुबह तुलसी पर हल्का जल चढ़ाएं और उसकी पूजा करें.
नई कोंपलें और फूल
तुलसी में नई कोंपलें या छोटे फूल निकलने लगें, तो यह घर में नई खुशखबरी के आने का संकेत है. यह संतान, नौकरी या धन के शुभ समाचार का प्रतीक हो सकता है.
सुगंध का फैलना
शाम के समय तुलसी से तेज और मीठी खुशबू आने लगे, तो इसे सकारात्मक ऊर्जा का संकेत समझें. यह पितर और देवता की प्रसन्नता भी बताती है. घर में खुशियों और शांति का वातावरण बना रहेगा.
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: क्या आपने सुने हैं, नीम करोली बाबा के ये 7 चमत्कार, जानकर रह जाएंगे दंग
पत्तियां पीली होना या सूखना
यदि पत्तियां बिना वजह पीली या सूखने लगें, तो यह नजर या पितृ दोष का संकेत हो सकता है. ऐसे समय तुरंत गंगाजल छिड़कें और हनुमान चालीसा 11 बार पढ़ें.
कीड़े या काले धब्बे
अगर तुलसी में कीड़े लग जाएं या पत्तियों पर काले धब्बे दिखें, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है. नमक का पानी छिड़ककर घर की शुद्धि करना लाभकारी रहेगा.
तुलसी का पूरी तरह सूखना
यदि पूरा पौधा सूख जाए, तो इसे बड़ा अशुभ संकेत माना जाता है. घर में कलह, स्वास्थ्य समस्या या धन हानि हो सकती है. नई तुलसी लगाएं और 11 सोमवार व्रत करें.
रोजाना ध्यान रखें
सुबह-शाम तुलसी को पानी दें. दीपक जलाएं और ‘ॐ तुलस्यै नमः’ 11 बार बोलें. शाम को तुलसी के पास कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है.
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: एक कंबल, अनगिनत रहस्य; जानिए नीम करोली बाबा की अनसुनी कथा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
16 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines