Tulsi Pujan Diwas Upay 2025: देशभर में आज 25 दिसंबर 2025 को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में ईसाई धर्म का पर्व क्रिसमस मनाया जा रहा है. हालांकि, हिंदू धर्म के लोग इस दिन तुलसी पूजन दिवस मनाते हैं. मान्यता है कि देवी तुलसी की पूजा करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही घर-परिवार में खुशियों का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. पूजा-पाठ के अलावा तुलसी पूजन दिवस पर शाम के समय कुछ उपाय करने भी शुभ रहते हैं.
आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए उन तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से यदि कोई-सा भी 1 उपाय व्यक्ति आज तुलसी पूजन दिवस के दिन करता है तो उसे अपनी कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.
तुलसी पूजन दिवस की शाम करने वाले उपाय
- मनोकामना पूर्ति का उपाय:-
आज तुलसी पूजन दिवस की शाम देवी तुलसी की पूजा करें और उनके पास घी का एक दीपक जलाएं. फिर दाहिने हाथ की ओर से पौधे की तीन बार परिक्रमा करें. इस दौरान ‘तुलसी त्वं नमोस्तुते’ मंत्र का जाप करें. परिक्रमा करने के बाद अपनी मनोकामना बोलें और पूजा के दौरान की गई गलतियों के लिए माफी मांगें. इस उपाय से आपको देवी तुलसी के साथ-साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही मांगी हुई मनोकामना भी जल्द पूरी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Tulsi Pujan Diwas 2025: क्रिसमस डे पर तुलसी पूजन दिवस, कब से हुई इसकी शुरुआत और क्या है महत्व? जानें सबकुछ
- अधूरे कामों को पूरा करने का उपाय:-
यदि आपके जीवन में आएदिन परेशानियां आती रहती हैं या आपका कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है तो आज शाम में देवी तुलसी की पूजा अवश्य करें. साथ ही गरीबों को अन्न, श्रृंगार का समान, धन या गर्म कपड़ों का दान करें. इससे न सिर्फ आपके पाप नष्ट होंगे बल्कि जरूरी कामों के पूरा होने में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी.
- पापों से छुटकारा पाने का उपाय:-
तुलसी पूजन दिवस के शुभ दिन गौ सेवा करना शुभ होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय के विभिन्न अंगों में देवी-देवताओं का वास है. यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से गौ माता की सेवा करता है तो उससे भगवान खुश होते हैं. साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है. इसलिए आज के पावन दिन गौ माता को गुड़ और रोटी खिलाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
9 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
10 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
13 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
14 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
15 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines