Tulsi ke Shubh Sanket: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा सिर्फ एक औषधीय पौधा नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। तुलसी को देवी स्वरूप मानकर पूजा जाता है, और माना जाता है कि यह पौधा हमारे जीवन में कई शुभ संकेत देता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा कुछ खास संकेत दे रहा है, तो समझ लीजिए कि भाग्य आपके दरवाज़े पर दस्तक देने वाला है। आइए जानते हैं ऐसे ही तीन चमत्कारी संकेत जिनसे तुलसी मां बताती हैं कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।
हरी-भरी तुलसी और तेजी से बढ़ना
अगर आपके घर की तुलसी हर दिन हरी-भरी और ताजगी से भरी दिखाई दे रही है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। यह इस बात का प्रतीक है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन-संपत्ति का आगमन हो रहा है। तुलसी की हरियाली से यह भी माना जाता है कि घर के लोगों की आय बढ़ रही है और आर्थिक पक्ष मजबूत हो रहा है। इसके साथ ही यह गृह कलह से मुक्ति और मानसिक शांति का भी सूचक है।
ये भी पढ़ें: कंगाल को करोड़पति बना सकती है कछुए की अंगूठी, जानें खसियतें; लेकिन न करें ये 3 गलतियां
नए पत्तों और शाखाओं का उगना
यदि तुलसी में अचानक नए पत्ते और शाखाएं निकलने लगें, तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में नई संभावनाएं जन्म लेने वाली हैं। यह किसी नए काम की शुरुआत, प्रमोशन या फिर किसी रुके हुए कार्य के पूर्ण होने का संकेत हो सकता है। यह इस बात का इशारा भी हो सकता है कि आपकी मेहनत रंग लाने वाली है और सफलता आपके बहुत करीब है।
तुलसी में फूल आना
तुलसी में फूल आना सबसे शुभ संकेतों में से एक माना जाता है। खासकर अगर बार-बार फूल आ रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि देवी लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं। यह संकेत देता है कि आपके घर में बरकत बढ़ेगी, नए स्रोतों से धन आएगा और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
इन शुभ संकेतों को भी जानें
— अगर तुलसी के आसपास चिड़ियों का आना-जाना बढ़ जाए तो यह भी सकारात्मक ऊर्जा का संकेत है। इससे घर की रौनक में कभी कमी नहीं आती है।
— तुलसी के पत्ते बिना सुखे लंबे समय तक टिके रहें तो यह भी शुभ माना जाता है। यह घर के सदस्यों में एकता, उनके अच्छे स्वास्थ्य और काम के प्रति लगन और निष्ठा का संकेतक भी होता है।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: याद रखें विदुर नीति की ये 5 बातें, हमेशा भरी रहेगी धन की झोली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 hr agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
4 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
23 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines