हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Holi से पहले घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, होगी लक्ष्मी माता की कृपा

---विज्ञापन---

Vastu tips for holi: इस बार होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च 9 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 25 मार्च 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि होली का त्योहार मनाने के पहले घर की सफाई जरूरी है। माना जाता है इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए होली से पहले घर में रखी इन चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए।

होलिका दहन से पहले बाहर निकाल दें पुराने जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखे टूटे और बेकार जूते-चप्पलों को होलिका दहन से पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए। लंबे समय से रखे पुराने जूते-चप्पलों के कारण घर का माहौल नकारात्मक हो जाता है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सूखा हुआ तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी का पौधा घर में पॉजिटिविटी लाता है। इसलिए अगर तुलसी का पौधा सूख गया हो तो होलिका दहन पहले घर में नया तुलसी का पौधा लगाना चाहिए इससे घर में खुशहाली आती है।

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

पुराने रंग और कपड़े

कई बार लोग घर में रखे पुराने रंगों से भी होली खेल लेते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। होली के रंग जीवन में नई बहार लेकर आते हैं। इसलिए पुराने रंगों को होली से पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए। वहीं ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन से पहले पुराने कपड़ों को दान में देना शुभ माना जाता है।

टूटे हुए शीशा और टूटी तस्वीर को निकालें बाहर

वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटी तस्वीर और टूटे शीशे को घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। होली की साफ-सफाई करते हुए इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर घर में कोई ऐसी कोई तस्वीर या शीशा है तो उसे घर से बाहर निकाल दें। वही अगर घर में भगवान की कोई खंडित मूर्ति है तो उसे भी जल में प्रवाहित कर दें। होलिका दहन से पहले घर में रखे टूटे-फूटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को भी घर से बाहर निकाल दें। इन चीजों से घर में नेगेटिविटी आती है।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola