Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक कई ऐसे सपने आते हैं जो इंसान को जीवन और भविष्य से जुड़े संकेत देते हैं. सपने में कई चीजों का दिखना शनिदेव से संबंधित होता है. ऐसे सपने आना शनिदेव के प्रसन्न होने की और इशारा करते हैं. यह जीवन में सुख-समृद्धि आने की ओर इशारा करते हैं. चलिए जानते हैं कि, सपने में किन चीजों का नजर आना शुभ माना जाता है और यह क्या संकेत देते हैं.
सपने में इन चीजों का दिखना होता है शुभ
काला कुत्ता
सपने में काले कुत्ते को देखना और खुद को कुत्ते के साथ खेलते हुए देखना शनिदेव की कृपा का संकेत होता है. अगर आप इस तरह का सपना देखते हैं तो यह संकेत है कि, जल्द ही आपकी सभी परेशानियां दूर होने वाली हैं. आपको भविष्य में धन-धान्य की प्राप्ति होगी.
शनि मंदिर का सपना
अगर आपको सपने में शनि भगवान का मंदिर दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है. इस तरह का सपना आना भगवान शनिदेव की कृपा से करियर में बदलाव को दर्शाता है. सपने में शनि मंदिर दिखता है तो इसका मतलब है आपको भविष्य में नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलने वाली है.
ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: कैसा होता है सपने में मृत परिजनों का दिखना, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?
शिवलिंग
शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसका सपने में दिखना भगवान शनिदेव की कृपा का संकेत होता है. शिवलिंग का सपने में दिखना अच्छे स्वास्थ्य, धन-धान्य वृद्धि और पारिवारिक सुख-शांति आने की ओर इशारा करता है.
आशीर्वाद की मुद्रा में शनि
सपने में शनिदेव का आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है. शनिदेव का इस रूप में सपने में दिखाई देना आपके अच्छे दिन आने को दर्शाता है. ऐसा सपना आता है तो समझ लें कि, जल्द ही आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. यह जीवन में सफलता मिलने की ओर इशारा करता है.
हाथी पर शनिदेव
शनिदेव का सपने में हाथी पर सवार होकर दिखना शुभ होता है. इस सपने का मतलब है कि, शनिदेव आपके कर्मों से प्रसन्न हैं और आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है. ऐसा सपना जीवन में खुशियां आने बड़ा कार्य संपन्न होने का संकेत होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
7 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
10 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
12 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines