Study Vastu Tips: साल 2026 के लिए एग्जाम्स के डेट्स आने शुरू हो गए हैं. पैरेंट्स और स्टूडेंट दोनों ही पढ़ाई और रिजल्ट के प्रति जागरूक हुए हैं. लेकिन, की कारणों से बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है. इसका एक कारण वास्तु से भी जुड़ा हो सकता है. क्योंकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार एकाग्रता और बेहतर रिजल्ट पाने के लिए बच्चों के स्टडी रूम और स्टडी टेबल की दिशा सही होनी जरूरी है. आइए जानते हैं, वास्तु के अनुसार कौन-सी दिशा स्टडी रूम और स्टडी टेबल के लिए जरूरी है?
स्टडी रूम की सही दिशा
वास्तु के मुताबिक बच्चों का कमरा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना चाहिए. यह दिशा ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. कमरे का स्थान इस तरह चुना जाए कि सूरज की रोशनी सीधे कमरे में आए. उत्तर या पूर्व दिशा से आने वाली रोशनी बच्चे के मन में ताजगी और ऊर्जा लाती है.
स्टडी टेबल की स्थिति
पढ़ाई के समय बच्चे का चेहरा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. स्टडी टेबल को कमरे के उत्तर-पूर्व कोने में रखना सबसे अच्छा माना जाता है. दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में टेबल रखने से बचें, क्योंकि यह एकाग्रता और स्मृति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है.
अलमारी और किताबों की व्यवस्था
बुकशेल्फ या किताबों की अलमारी को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार के पास रखें. यह न केवल कमरे को व्यवस्थित रखता है बल्कि बच्चों के ज्ञान की वृद्धि में भी सहायक माना जाता है. टेबल के नीचे कभी बीम न रखें, इससे पढ़ाई में अवरोध और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Inspirational Quotes: संत रविदास जी के अनमोल विचार, जो देते हैं भक्ति, समानता और मानवता का सच्चा संदेश
रंग और माहौल
स्टडी रूम के लिए हल्के रंग जैसे पीला, हरा, हल्का नीला या सफेद सबसे अच्छे हैं. ये रंग वातावरण को शांत और सकारात्मक बनाते हैं. कमरे में प्राकृतिक रोशनी और हवादारी का ध्यान रखें.
टेबल का आकार
स्टडी टेबल हमेशा वर्ग या आयताकार होना चाहिए. गोल आकार की टेबल से ध्यान बंट सकता है. टेबल पर अनावश्यक चीजें न रखें, सिर्फ जरूरी किताबें और स्टेशनरी ही रखें.
बढ़ेगी मन-मस्तिष्क की ऊर्जा
इन सरल वास्तु नियमों का पालन करने से बच्चे की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है और याददाश्त बेहतर होती है. सही दिशा और सजावट बच्चों के मन और मस्तिष्क को ऊर्जा देती है और उन्हें परीक्षा में आत्मविश्वास से पढ़ाई करने में मदद करती है.
यह भी पढ़ें: Car Buying Dates: नई कार और व्हीकल खरीदने के लिए फरवरी में मिलेंगे केवल 5 शुभ दिन, जानें सही डेट और मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
12 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
14 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
15 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
16 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
19 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines