Sone Ke Baad Hamari Aatma Kahan Jati Hai: सोना एक सामान्य व जरूरी प्रक्रिया है. इससे न सिर्फ दिमाग शांत होता है, बल्कि शारीरिक थकान भी दूर हो जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सोते समय आत्मा कहां जाती है? हालांकि, आत्मा को न तो देखा जा सकता है और न ही छुआ जाता है, लेकिन कहा जाता है कि आत्मा प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के अंदर होती है. जब तक व्यक्ति जीवित रहता है, तब तक शरीर और आत्मा का संबंध बना रहता है. चलिए जानते हैं सोने के बाद आत्मा का क्या होता है.
सोने के बाद आत्मा कहां जाती है?
सोने के बाद आत्मा कहां जाती है? इसे लेकर अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं हैं.
शरीर में ही रहती है आत्मा-
कई धार्मिक शास्त्रों में लिखा गया है कि सोते समय व्यक्ति की आत्मा उसके शरीर में ही रहती है. इस दौरान न सिर्फ व्यक्ति का मन व शरीर सोता है, बल्कि आत्मा भी शयनावस्था में रहती है.
शरीर से बाहर निकलती है आत्मा-
कुछ मान्यताओं के अनुसार, जब व्यक्ति सोता है तो उसकी आत्मा शरीर से बाहर निकलकर अन्य लोकों की यात्रा करती है. वहीं, जब व्यक्ति जागता है तो आत्मा शरीर में वापस आ जाती है. जब आत्मा शरीर से बाहर यात्रा करती है तो उसे ‘सूक्ष्म यात्रा’ कहा जाता है. इस दौरान आत्मा विभिन्न वास्तविकताओं का अनुभव करती है. हालांकि, ‘सूक्ष्म यात्रा’ मौत के बाद होने वाली यात्रा और जागृत अवस्था में महसूस होने वाले अनुभवों से बहुत अलग होती है.
‘सूक्ष्म यात्रा’ के दौरान आत्मा जो अनुभव करती है, कई बार वो चीजें व्यक्ति को सपने में दिखाई देती हैं. इसलिए कभी-कभार सपनों में दिखाई देने वाली घटना व्यक्ति के साथ वास्तविक में होती है.
ये भी पढ़ें- मौत से एक दिन पहले हर व्यक्ति को मिलते हैं ये 6 संकेत, महसूस होने पर हो जाएं सावधान
मौत से पहले व्यक्ति को कौन-से संकेत मिलते हैं?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौत से पहले व्यक्ति को कुछ संकेत मिलते हैं. जैसे कि शरीर का रंग लाल पड़ने लगता है और व्यक्ति को उसकी परछाई दिखाई नहीं देती है. इसके अलावा व्यक्ति को अपनी गलतियों का अहसास होने लगता है और वो दुखी रहता है.
ये भी पढ़ें- मौत के बाद आत्मा कहां जाती है? जानें बौद्ध-जैन से लेकर ईसाई धर्म से जुड़ी मान्यताएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
10 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
10 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
13 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines