Somwar Shiv Puja: सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है. इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा जीवन में शांति, स्वास्थ्य और संतुलन लाती है. शिव भक्ति बहुत सरल है, बस भाव शुद्ध हो. नीचे सोमवार शिव पूजा की आसान विधि और पांच प्रभावी मंत्र दिए जा रहे है, जिन्हें कोई भी भक्त सहज रूप से अपना सकता है. आइए जानते हैं, क्या है यह पूजा विधि और मंत्र?
सोमवार को शिव पूजा का महत्व
मान्यता के अनुसार सोमवार को भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते है. इस दिन पूजा करने से मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. गृहस्थ जीवन में सुख और कार्यक्षेत्र में स्थिरता मिलती है.
शिव पूजा से पहले तैयारी
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. साफ और हल्के रंग के वस्त्र पहनें. पूजा स्थान को स्वच्छ करें. शिवलिंग के सामने शांत मन से बैठें और कुछ क्षण ध्यान करें. मन में किसी प्रकार की नकारात्मक भावना न रखें.
शिवलिंग अभिषेक की सही विधि
सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल अर्पित करें. इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक करें. अंत में फिर से साफ जल चढाएं. यह प्रक्रिया मन और शरीर दोनों को शुद्ध करती है.
ये भी पढ़ें: Tulsi Signs: क्या संकेत देता है तुलसी पर ओस की बूंदें और सुगंध का तेज होना, जानिए तुलसी के शुभ-अशुभ संकेत‘
अर्पण और श्रृंगार के नियम
शिवलिंग पर चंदन या भस्म लगाएं. बेलपत्र अवश्य चढाएं. ध्यान रखें कि बेलपत्र का चिकना भाग शिवलिंग को स्पर्श करे. धतूरा या आक का फूल भी अर्पित किया जा सकता है. तुलसी पत्र, हल्दी और कुमकुम शिवलिंग पर न चढाएं. धूप और दीपक जलाकर वातावरण को पवित्र करें.
सोमवार शिव पूजा के 5 प्रभावी मंत्र
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्.
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योः मुक्षीय मामृतात्॥
- यह मंत्र स्वास्थ्य रक्षा और दीर्घ आयु के लिए जाना जाता है. इसका 108 बार जाप करें.
शिव षडाक्षरी मंत्र
ॐ नमः शिवाय
-यह सरल मंत्र मन को शांत करता है. रोज एक माला जाप लाभदायक रहता है.
शिव गायत्री मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि.
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
- इस मंत्र से बुद्धि और विवेक बढ़ता है. सोमवार को 11 या 21 बार जाप करें.
रुद्र मंत्र
ॐ नमो भगवते रुद्राय॥
- इस मंत्र का जाप क्रोध और मानसिक तनाव को कम करता है.
पशुपति मंत्र
ॐ पशुपतये नमः॥
- यह मंत्र आत्मबल बढ़ाने और ध्यान के समय उपयोगी माना जाता है.
पूजा के बाद भोग और आरती
भगवान शिव को फल, मिश्री या सादा मिठा भोग लगाएं. कपूर या घी के दीपक से आरती करें. अंत में क्षमा प्रार्थना करें और प्रसाद ग्रहण करें.
भगवान शिव के भक्तों का मानना है कि नियमित सोमवार शिव पूजन से मन स्थिर रहता है. नकारात्मक विचार कम होते है. जीवन में संतुलन और आंतरिक शक्ति का अनुभव होता है. सच्ची भक्ति ही सबसे बड़ा उपाय है.
ये भी पढ़ें: Shiv Purana: भगवान की कृपा और भाग्योदय के लिए इन 4 जगहों पर मनुष्य को सह लेना चाहिए अपमान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
9 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
10 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
13 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
17 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines