Shubh-Ashubh Sanket: अक्सर हम देखते हैं कि घर की छत या खिड़कियों पर कौआ आकर बैठ जाता है। यह हर दिन की प्रक्रिया है। देखने में तो यह सामान्य बात है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में घर में कौवे का आना एक विशेष महत्व बताया है। बता दें कि घर की छत पर कौवे अक्सर आ जाते हैं। घर में कौवे का आना कई सारे संकेतों को दर्शाता है। ज्योतिष शास्त्र में कौवे का घर में आना शुभ और अशुभ दोनों बताया गया है, लेकिन आपको बता दें कि कौवे का आना और शुभ-अशुभ संकेतों का दर्शाना इस बात पर निर्भर करता है कि कौआ घर में कब और कैसे आता है।
कौवे का आना किन-किन बातों का देता है संकेत
सुबह-सुबह कौवे का आना
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि सुबह-सुबह कौआ आकर आपके घर की छत पर बैठता है तो यह बेहद ही शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि सुबह-सुबह घर की छत पर कौआ का आना किसी नए मेहमान आने का संकेत देता है। यानी घर में जल्द किसी मेहमान आ सकते हैं। इसके लिए आप पहले से ही विशेष तैयारी करके रख लें।
घर से बाहर निकलते समय कौवे का बोलना
यदि कौआ आपके घर से निकलते समय आपकी तरह मुख करके बोलता है तो यह संकेत बेहद ही शुभ होता है। मान्यता है कि घर से बाहर निकलते समय कौआ का बोलना कार्य को सफलता को दर्शाता है। यदि आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं तो वे कार्य बहुत जल्द पूरे हो सकते हैं।
झुंड़ में कौवे का आना
ज्योतिषियों के अनुसार, यदि आपके घर में कौवे झुंड बनाकर आ रहे हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत हैं। मान्यता है कि झुंड में कौवे का आना आपके जीवन में कोई अनहोनी होने का संकेत देता है। इसलिए आप पहले से सतर्क हो जाएं। यह एक अशुभ संकेत को दर्शाता है।
दक्षिण दिशा में कौवे का बोलना
यदि घर में कौवा दक्षिण दिशा में मुख करके बोल रहा है तो यह भी संकेत अशुभ होता है। मान्यता है कि इन संकेतों का मतलब आपके पूर्वज आपसे नाराज हैं। साथ ही आपके ऊपर पितृ दोष है। इसलिए इसका जरूर उपाय करें।
छत पर कौवे आने पर न करें ये गलतियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपके छत पर कौवे आते हैं तो यह आपके पूर्वज भी हो सकते हैं, क्योंकि कौवे को पूर्वज का रूप माना गया है। इसलिए छत पर कौवे आने पर उन्हें भगाए नहीं बल्कि दाना-पानी दें, या फिर कुछ खाने की चीज जैसे रोटी आदि दे सकते हैं। मान्यता है कि इस तरह के कार्य करने से पितर देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही कुंडली से पितृ दोष समाप्त भी हो जाता है।
यह भी पढ़ें- अक्षय फल देने वाला गंगा दशहरा कब, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग, एक उपाय से पाएं सभी पापों से मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
9 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
13 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
15 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
18 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines