हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shankh Ke Prakar: दक्षिणावर्ती, वामावर्ती और गणेश शंख का रहस्य क्या है, जानिए किससे मिलती है लक्ष्मी कृपा

Shankh Ke Prakar: हिन्दू धर्म में शंख केवल एक पूजनीय वस्तु नहीं, बल्कि जीवन में धन, स्वास्थ्य और शांति लाने वाला उपकरण है. शंख के रहस्य पुराणों और महाभारत में भी विस्तार से वर्णित हैं. मान्यता है कि सही प्रकार का शंख, सही दिशा और नियमित पूजा जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है. जानें कौन-सा शंख धन दिलाने में सहायक है?

विज्ञापन

Shankh Ke Prakar: शंख भारतीय संस्कृति और धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यह न केवल पूजा का हिस्सा है, बल्कि वास्तु और आयुर्वेदिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व माना गया है. शंख मुख्य रूप से तीन प्रकार के पाए जाते हैं – दक्षिणावर्ती शंख, वामावर्ती शंख और मध्यावर्ती या गणेश शंख. इनकी ध्वनि और उपयोग से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है.

दक्षिणावर्ती शंख: लक्ष्मी का स्रोत

दक्षिणावर्ती शंख को पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसे नर और मादा में विभाजित किया जाता है. जिसकी परत मोटी और भारी हो वह नर शंख और हल्की तथा पतली परत वाला मादा शंख कहलाता है. घर में इस शंख की उपस्थिति से धन, सुख और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. पूजा के समय इसे केसर युक्त चंदन और पुष्प से सजाया जाता है. प्रतिदिन शंख बजाने और मंत्र जप करने से घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: क्या है त्रिशूल, डमरू, तीसरी आंख, नाग और नंदी जैसे शिव प्रतीकों के अर्थ, जानें आध्यात्मिक रहस्य

विज्ञापन

वामावर्ती शंख: रोग से सुरक्षा

वामावर्ती शंख का मुख बाईं ओर खुला होता है. इसकी ध्वनि में अद्भुत शक्ति है. इसे बजाने से वातावरण में फैले रोगजनक कीटाणु कमजोर पड़ जाते हैं और मानसिक शांति मिलती है. वामावर्ती शंख का प्रयोग विशेषत: आरोग्य और सुरक्षा के लिए किया जाता है. इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और जीवन में संतुलन आता है.

गणेश शंख: आध्यात्मिक संतुलन

मध्यावर्ती शंख को गणेश शंख भी कहा जाता है. यह न केवल पूजन में प्रयोग होता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और बुद्धि का विकास करता है. इसे बजाने से मानसिक स्थिरता और ध्यान की शक्ति बढ़ती है.

विज्ञापन

लक्ष्मी कृपा पाने का रहस्य

यदि आप धन और समृद्धि चाहते हैं तो दक्षिणावर्ती शंख को घर में मुख्य स्थान पर रखें. इसका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. प्रतिदिन इसे प्रातः या प्रथम प्रहर में बजाएं और मंत्र जप करें. शंख के साथ तुलसी या केसर युक्त चंदन का प्रयोग करने से लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं. शंख की ध्वनि घर के वातावरण में समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, भारत में कहां-कहां दिखेगा, सूतक मान्य है या नहीं, जानें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola