Shani Trayodashi 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए शनि त्रयोदशी और शनि प्रदोष व्रत दोनों का ही खास महत्व है। हर महीने कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आती है, जिस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। जब ये व्रत शनिवार के दिन आता है तो उस दिन शनि त्रयोदशी मनाई जाती है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, इस साल 24 मई को शाम 07:20 मिनट से लेकर 25 मई को दोपहर 03:51 मिनट तक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। ऐसे में 24 मई 2025, दिन शनिवार को शनि त्रयोदशी का व्रत रखा जाएगा।
शनि त्रयोदशी पर शिव जी और शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही मां पर्वती की उपासना करना शुभ रहता है। माना जाता है कि जो लोग शनि त्रयोदशी पर सच्चे मन से कुछ उपाय करते हैं, उन्हें अपनी तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं शनि त्रयोदशी के दिन देवताओं को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।
शनि त्रयोदशी के उपाय
- शनि त्रयोदशी के दिन शिव जी को भस्म अर्पित करें और शिवलिंग का तिल के तेल से अभिषेक करें। शिव जी की पूजा के बाद शनिदेव की उपासना करें और उन्हें काले तिल और सरसों का तेल अर्पित करें। इस उपाय से आपको शनि दोष के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा से भी मुक्ति मिलेगी।
- देवताओं को प्रसन्न करने के लिए शनि त्रयोदशी पर पीपल के पेड़ की पूजा करें। गंगाजल में काले तिल मिलाकर वृक्ष की जड़ में अर्पित करें और पेड़ की 3 बार परिक्रमा करें। इस उपाय से आपको शिव जी और शनि देव दोनों का आशीर्वाद मिलेगा। इसके अलावा जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
- यदि आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो शनि त्रयोदशी के दिन शिव जी और शनिदेव की पूजा करें। साथ ही शिव जी को शक्कर और शनिदेव को काले तिल व सरसों का तेल अर्पित करें। इस दौरान मन ही मन अपनी इच्छा को बोलें। इस उपाय से आपकी वो इच्छा जल्द पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Video: गुरु की कृपा से इस राशि के लोगों को होगा लाभ, यात्राएं भी रहेंगी लाभदायक
शनि त्रयोदशी की पूजा के शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- प्रात: काल 5 बजकर 46 मिनट पर
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04 बजकर 10 मिनट से लेकर 04 बजकर 57 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: जून में शुक्र की दोहरी चाल से 3 राशियों को होगा लाभ, जानें कब-कब होगा नक्षत्र गोचर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
14 mins agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
16 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
17 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
20 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
21 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines