शनि के प्रकोप से हर कोई डरता है, क्योंकि जिस पर भी उनकी तिरछी नजर पड़ जाए तो उनका कठिन समय शुरू हो जाता है। शनि अमावस्या वाले दिन भक्त पूजा-अर्चना कर शनिदेव को मनाने का काम करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इस दिन दान-पुण्य और विधि -विधान से पूजा करने से भगवान शनि को प्रसन्न किया जा सकता है। आज हम प्रेमानंद महाराज के द्वारा बताए गए उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे एक उपाय को करने से शनिदेव के प्रकोप से बचा जा सकता है।
कैसे बचें शनि देव के प्रकोप से
प्रेमानंद महाराज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक वीडियो में प्रेमानंद ने बताया कि कैसे शनिदेव के प्रकोप से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर शनि कृपा पानी है तो हरि नाम का जप करो। प्रेमानंद ने कहा कि घोड़े की नाल की अंगूठी पहनने से, ताबीज पहनने से और भर भरकर सरसों का तेल शनि देव पर चढ़ाने से उनके प्रकोप से निजात नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Video: शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खाना चाहिए या नहीं? जानें शिव पुराण के नियम
किससे प्रसन्न होते हैं शनि देव
प्रेमानंद महाराज ने बताया कि शनि देव न तो टैंकर भरकर तेल डालने से प्रसन्न होते हैं और न ही तिल, काली दाल चढ़ाने से। शनिदेव को प्रसन्न करना है तो हरि की शरण में जाओ। वो हरि के अनुचर हैं, ऐसे में शुक्र शनिचर, राहु-केतु सब पल भर में उनके हो जाते हैं जो कृष्ण के चरणों में जाते हैं। अपने को श्री हरि के चरणों में चढ़ाने से शनि तुम्हारे से प्रसन्न हो जाएंगे। जो हरि से विमुख रहते हैं शनिदेव उनसे रुष्ट हो जाते हैं।
कब है शनि अमावस्या
जानकारी के लिए बता दें कि शनि अमावस्या इस साल 29 मार्च 2025 को शनि अमावस्या पड़ रही है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। वहीं प्रेमानंद महाराज के बताए गए उपाय को कर आप सभी शनि देव की वक्र दृष्टि से बच सकते हैं और जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
45 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines