Second Sawan Somwar 2025 Upay: महादेव को समर्पित सावन का पावन व पवित्र महीना चल रहा है, जिस दौरान किए गए उपायों से साधकों को विशेष लाभ होता है। लेकिन जो लोग पूरे सावन पूजा-पाठ व व्रत नहीं रख सकते हैं, उन्हें सावन के सोमवार को पूजन जरूर करना चाहिए। दरअसल, सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है, जिस दिन की गई पूजा सीधे महादेव तक पहुंचती है। आज 21 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा सोमवार है। साथ ही कामिका एकादशी और रोहिणी व्रत भी है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दौरान की गई पूजा से भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। चलिए अब जानते हैं आज 21 जुलाई को प्रदोष काल में महादेव को खुश करने के तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में।
21 जुलाई 2025 का प्रदोष काल
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 जुलाई 2025 को शाम 07 बजकर 18 मिनट पर सूर्यास्त होगा। ऐसे में शाम 06 बजकर 33 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 03 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा। प्रदोष काल को दिन और रात के संधि काल के रूप में जाना जाता है, जिस दौरान देवों के देव महादेव की पूजा करने से लाभ जरूर होता है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: आज सावन का दूसरा सोमवार, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, शिव मंत्र और आरती
सावन सोमवार के उपाय
- आज सावन के दूसरे सोमवार पर शिव जी और शिवलिंग की पूजा करें और घी का एक दीपक जलाएं। इस दौरान शिव चालीसा का पाठ करें और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें। ऐसा करने से आपको अपनी कई परेशानियों का समाधान मिल सकता है। साथ ही धन और खुशियों में वृद्धि होगी।
- जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या जो जातक किसी गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं, वो आज प्रदोष काल में शिव परिवार की पूजा जरूर करें। पूजा के साथ शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का सच्चे मन से जाप करें। ऐसा करने से आपको अपनी समस्या का समाधान जल्द मिल सकता है।
- प्रदोष काल में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बेहद शुभ होता है। खासकर जब इसका जाप सावन में किया जाता है। इस मंत्र के जाप से साधक को शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है और वो मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: आज सावन के दूसरे सोमवार पर 3 राशियों को मिलेगा मनचाहा वर, चंद्र करेंगे नक्षत्र गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
9 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
13 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
16 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines