हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sawan Somwar 2024: बहुत खास है सावन का पहला सोमवार, इन 5 अद्भुत योग में शिव पूजा से पूरी होगी सभी मनोकामना!

Sawan Somwar 2024: हिन्दू धर्म में सावन के महीने के सभी सोमवार भगवान शिव की पूजा और भक्ति के लिए बेहद खास माने गए हैं। इस दिन को दान-धर्म से जुड़े कार्यों के लिए भी बहुत ही शुभ माना गया है। आइए जानते हैं, इस साल सावन के पहले सोमवार पर क्या शुभ योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

Sawan Somwar 2024: इस साल सावन का महीना सोमवार दिन से शुरू होगा और इस महीने का समापन भी सोमवार से ही होगा। ऐसा संयोग 72 सालों बाद बन रहा है। इस साल सावन मात्र 29 दिनों का है, जो 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार के साथ समाप्त होगा। इस साल सावन मास के पहले ही दिन सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाएगा। ऐसा संयोग सालों बाद बन रहा है, जब सावन मास के पहले ही दिन सोमवारी व्रत रखकर महादेव की पूजा करने अवसर प्राप्त होगा।

सावन सोमवार पूजा और व्रत का महत्त्व

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पूरे साल शिव पूजा से जो पुण्य फल मिलता है, वह सावन सोमवार में भगवान शिव का जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने से प्राप्त होता है। सावन सोमवार का व्रत करने और भगवान शिव की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने पर जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

सावन के पहले सोमवार पर बन रहे हैं ये शुभ योग

इस साल सावन मास पहला सावन भी 22 जुलाई को है। इस बार सावन के पहले सोमवार पर बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं। इस बार पहले सोमवार पर एक या दो नहीं बल्कि पांच अद्भुत योग बन रहे हैं, जो इस सावन में बहुत ख़ास बना रहे हैं। इससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
  • पहला योग तो यही है कि इस दिन सावन की शुरुआत हो रही है और यह सावन का पहला सोमवार है। इस दिन की शुरुआत श्रवण और धनिष्ठा योग होगी है, जो हर काम की शुरुआत करने के शुभ माना है।
  • सावन के पहले सोमवार पर प्रीति योग और आयुष्मान योग बन रहा है।
  • इस दिन को चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नौवें और पांचवें भाव में विराजमान होने के कारण नवम पंचम योग का निर्माण हो रहा है।
  • इस दिन शनि के स्वराशि कुंभ में रहने की वजह से शश योग बन रहा है।
  • वहीं सावन के पहले सोमवार पर सभी कार्यों को सिद्ध करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस पांच शुभ योग में देवाधिदेव भगवान महादेव की पूजा की जाएगी।

नोट करें सावन सोमवार की तिथियां

पहला सोमवार: 22 जुलाई 2024

दूसरा सोमवार: 29 जुलाई 2024

विज्ञापन

तीसरा सोमवार: 5 अगस्त 2024

चौथा सोमवार: 12 अगस्त 2024

विज्ञापन

पांचवा सोमवार: 19 अगस्त 2024

ये भी पढ़ें: 72 साल बाद सावन पर बना विलक्षण महासंयोग, शिव कृपा से पूरी होगी भक्त की हर मनोकामना

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Kawad Yatra 2024: कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी? जानें सावन मास में इस यात्रा का महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola