Kamika Ekadashi 2025 Upay: भोलेनाथ को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है। साल 2025 में 11 जुलाई से सावन का आरंभ हो गया है, जो 09 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कई व्रत और त्योहार आएंगे, जिनका अपना धार्मिक महत्व है। द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन में 21 जुलाई 2025 को कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जो श्रावण की पहली एकादशी भी है। वैसे तो ये तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन सावन में पड़ने के कारण कामिका एकादशी पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना भी शुभ रहता है।
इस दिन देवी-देवताओं का पूजन व व्रत रखने से साधक को कष्टों से मुक्ति मिलती है और जाने-अनजाने में किए गए पाप खत्म होते हैं। चलिए अब जानते हैं पापों से मुक्ति, मनोकामना पूर्ति, गृह क्लेश और पैसों की कमी से मुक्ति पाने के लिए कामिका एकादशी के पावन दिन करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।
पापों से मुक्ति पाने और मनोकामना पूर्ति का उपाय
कामिका एकादशी के पावन दिन अपने हाथों से पंचामृत बनाएं। पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक मिट्टी, स्टील या चांदी का बर्तन लें। बर्तन में एक-एक चम्मच दही, दूध, घी, शक्कर और शहद डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और फिर उससे श्री हरि विष्णु का अभिषेक करें। इस दौरान तीन बार ‘पयोदधिघृतं चैव मधु च शर्करायुतं। पंचामृतं मयानीतं स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम॥’ मंत्र का उच्चारण करें। अंत में जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए माफी मांगें और अपनी मनोकामना को बोलें। इस उपाय से आपकी कोई भी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। साथ ही पापों से मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: बुलंदियों पर होगा इन 3 राशियों की किस्मत का सितारा, सूर्य ने किया शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर
गृह क्लेश दूर करने का उपाय
जिन लोगों के वैवाहिक जीवन से प्यार खत्म हो गया है या रोजाना लड़ाई-झगड़े होते हैं, वो कामिका एकादशी के पावन दिन विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की साथ में पूजा करें। साथ ही देवी तुलसी की पूजा करें और उन्हें 16 श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। इस उपाय से आपके घर में चल रहा क्लेश खत्म होगा और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।
पैसों की कमी को दूर करने का उपाय
जो लोग लंबे समय से आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं या जिनके ऊपर कर्ज चढ़ा हुआ है, वो कामिका एकादशी के शुभ दिन ब्रह्म मुहूर्त में विष्णु जी की पूजा करें। पूजा करने के बाद एक पान का पत्ता लें। पत्ते के ऊपर ‘ॐ विष्णवे नमः’ और अपनी मनोकामना को लिखें। फिर पत्ते को विष्णु जी के चरणों में अर्पित करें। व्रत का पारण करने के बाद उस पत्ते को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होगा और धीरे-धीरे पैसों की कमी खत्म होने लगेगी।
ये भी पढ़ें- Kamika Ekadashi 2025: जानें कामिका एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की सफाई? जानिए इसके पीछे का कारण
3 mins agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 hr agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
18 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
19 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
23 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines