Valentine Day Story: हर साल 14 फरवरी आते ही बाजार लाल गुलाब, लव ग्रीटिंग्स कार्ड और गिफ्ट बॉक्स के ढेर से सज जाते हैं. लोग इसे प्यार के उत्सव के रूप में मनाते हैं. लेकिन वेलेंटाइन डे की जड़ें किसी कल्पनात्मक प्रेम कथा में नहीं, बल्कि एक सच्ची कुर्बानी में छिपी हैं. यह दिन ‘सेंट वेलेंटाइन’ नामक एक रोमन पादरी की याद दिलाता है, जिन्होंने प्रेम और इंसानियत के लिए अपने प्राण दे दिए थे. आइए जानते हैं, सेंट वेलेंटाइन कौन थे, उनके मृत्यु-दिवस पर क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन डे?
सेंट वेलेंटाइन का समय और हालात
सेंट वेलेंटाइन तीसरी शताब्दी में रोम साम्राज्य के समय के एक ईसाई पादरी थे. उस दौर में रोम पर सम्राट क्लॉडियस द्वितीय का शासन था. लगातार युद्धों के कारण सम्राट को एक बड़ी सेना चाहिए थी. उसका मानना था कि अविवाहित पुरुष बिना परिवार की चिंता के बेहतर सैनिक बनते हैं. इसी सोच के चलते उसने पूरे रोम में विवाह पर रोक लगा दी.
अन्याय के खिलाफ एक पादरी
सम्राट का यह आदेश आम लोगों के लिए बहुत कठोर था. प्रेम करने वाले सभी स्त्री-पुरुष दुखी हो गए. सेंट वेलेंटाइन को सम्राट का यह फैसला गलत लगा. उन्होंने चुप रहना सही नहीं समझा. वे छिपकर प्रेमी जोड़ों का विवाह ईसाई रीति से कराते रहे. उनके लिए प्रेम कोई अपराध नहीं था, बल्कि ईश्वर की देन था.
गिरफ्तारी और मौत की सजा
जब सम्राट को इस गुप्त काम की खबर मिली, तो उसने सेंट वेलेंटाइन को आदेश के उल्लंघन और विद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उन्हें जेल में डाल दिया गया. कुछ समय बाद उन्हें मृत्युदंड सुनाया गया. इसके बाद भी वेलेंटाइन अपने विश्वास से पीछे नहीं हटे थे.
जेल में हुआ एक चमत्कार
सेंट वेलेंटाइन जिस जेल में थे, उसके जेलर की एक बेटी थी, जो देख नहीं सकती थी. कहा जाता है कि सेंट वेलेंटाइन ने उसके लिए प्रार्थना की. उनकी दया और सेवा से उस लड़की की आंखों की रोशनी लौट आई. यह घटना जेल में चर्चा का विषय बन गई. फांसी से पहले वेलेंटाइन ने उस लड़की को एक पत्र लिखा. पत्र के अंत में उन्होंने लिखा, ‘योर वेलेंटाइन’. इसे ही दुनिया का पहला वेलेंटाइन संदेश माना जाता है.
14 फरवरी का महत्व
कहा जाता है कि 270 ईस्वी में 14 फरवरी के दिन सेंट वेलेंटाइन को मुकर्रर मौत दे दी गई. कहते हैं, प्रेम के नाम पर शहीद होने वाले वे पहले संत थे. बाद में, उनके बलिदान की याद में वर्ष 496 ईस्वी में पोप गेलैसियस ने इस तारीख को सेंट वेलेंटाइन डे घोषित किया. समय के साथ यह दिन लवर्स के बीच प्रेम, भरोसे और समर्पण का प्रतीक बन गया.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
49 mins agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
8 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 day agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
2 days agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 days ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines