रंग पंचमी का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इसे श्रीरंग पंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है। यह पर्व विशेष रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव की समाप्ति होती है. मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख, समृद्धि और विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है। इसस बार यह पर्व 19 मार्च, 2025 को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं, रंग पंचमी पर कौन-से 5 उपाय विशेष रूप से विवाह में देरी दूर करने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं?
राधा-कृष्ण को गुलाल अर्पित करें
रंग पंचमी के दिन राधा और श्रीकृष्ण के चरणों में पीले और लाल रंग के गुलाल अर्पित करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। यह उपाय न केवल विवाह में देरी को दूर करता है, बल्कि वैवाहिक जीवन को सुखी और प्रेमपूर्ण बनाने में भी मदद करता है। माना जाता है कि राधा और कृष्ण की पूजा से विवाह के अच्छे योग बनते हैं। इसलिए इस दिन गुलाल अर्पित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें: गोत्र क्या है, विवाह के लिए क्यों जरूरी है गोत्र-मिलान? जानें विस्तार से
कमल के फूल पर रखें लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर
रंग पंचमी के दिन घर में कमल के फूल पर विराजमान लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर लाकर रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इससे न केवल धन का आगमन होता है, बल्कि यह उपाय परिवार में प्रेम और सहयोग बढ़ाने में भी मदद करता है। यदि आप विवाह में देरी से परेशान हैं, तो इस उपाय को करने से जल्दी ही अच्छे रिश्ते मिलने के योग बन सकते हैं।
माता लक्ष्मी और विष्णु की पूजा करें
रंग पंचमी पर विशेष रूप से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन उनका विधिवत पूजन करने से घर में धन का आगमन होता है और पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होते हैं। यह पूजा विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है, जिन्हें विवाह में कठिनाइयां आ रही हैं। माता लक्ष्मी और विष्णु की कृपा से घर में सुख-शांति और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य आता है।
सूर्य को अर्घ्य दें
रंग पंचमी के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से भी विवाह में आ रही देरी दूर होती है। यह उपाय वैवाहिक जीवन को सुखमय और समृद्ध बनाने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने से न केवल विवाह संबंधी समस्याएं हल होती हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ता है। सूर्य की उपासना से रिश्तों में प्रेम और सम्मान बढ़ता है।
सूर्य चालीसा का पाठ करें
यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई तकरार या समस्या आ रही है, तो रंग पंचमी के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करें। यह उपाय रिश्तों में आई कठनाइयों को दूर करता है और घर में सुख-शांति का माहौल बनाता है। सूर्य चालीसा का नियमित पाठ करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य आता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर महिला को छिपानी चाहिए अपने पति से ये 5 बातें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
8 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
10 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
11 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
12 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
15 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines