Ravi Pradosh Vrat 2024 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो लोग प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधि-विधान के साथ सच्चे मन से पूजा करते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही मन को शांति मिलती है। घर में कभी भी धन-वैभव और सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। आज इस खबर में जानेंगे कि वैशाख माह के कृष्ण की त्रयोदशी तिथि कब है, साथ ही किस शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा की जाएगी और महत्व क्या है।
कब है प्रदोष व्रत
वैदिक पंचांग के अनुसार, मई माह का पहला प्रदोष व्रत 5 मई यानी कल रखा जाएगा। कल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत कल यानी 5 मई को शाम 5 बजकर 41 मिनट पर होगी। साथ ही समाप्ति अगले दिन यानी 6 मई को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, प्रदोष व्रत की पूजा शाम में की जाती है इसलिए प्रदोष व्रत कल यानी 5 मई को रखा जाएगा। साथ ही रविवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ रहा है इसलिए कल का प्रदोष व्रत रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा।
भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। ऐसे में कल यानी प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 55 मिनट से लेकर रात्रि के 9 बजे तक पूजा की जाएगी। यानी भगवान शिव की पूजा करने के लिए लगभग 2 घंटे का शुभ मुहूर्त रहेगा।
क्या है प्रदोष व्रत का महत्व
ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग रवि प्रदोष के दिन व्रत रखlते हैं उनके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही जीवन से सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। घर में खुशियों का माहौल बना रहता है। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सभी ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है कुंडली का सबसे बड़ा राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ
यह भी पढ़ें- केतु की चाल 11 महीने में इन 3 राशियों को बना देगी मालामाल, कभी खत्म नहीं होगा पैसा
यह भी पढ़ें- 3 दिन बाद दो बड़े ग्रह हो जाएंगे अस्त, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
3 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
4 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
5 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
7 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
23 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines