Ram Ji Ka Surya Tilak: (दिव्या अग्रवाल) अयोध्या में रामनवमी को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि रामनवमी के दिन रामलला को दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणों से अभिषेक यानी सूर्य तिलक किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सूर्य की किरणें करीब 4 मिनट तक रामलला के मुख मंडल को दीप्तिमान करेंगी। माना जा रहा है कि यह सूर्य तिलक 75 मिमी का होगा। बता दें कि रामनवमी को रामलला का सूर्य तिलक लगाने की तैयारी में रुड़की सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च संस्थान के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिक मंदिर में कई तरह के उपकरण भी लगा रहे हैं।
रामनवमी के दिन होगा रामलला का सूर्य तिलक
बताया जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण के दौरान ही यह प्रस्ताव रखा गया था कि रामनवमी के दिन दोपहर में सूर्य की किरणें सीधे रामलला की मूर्ति पर पड़े जैसे सूर्य की रोशनी से रामलला का अभिषेक हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम मंदिर के भूतल पर दो मिरर और एक लेंस लगाया गया है। वैज्ञानिकों ने रामलला का सूर्य तिलक के लिए अनूठा सिस्टम तैयार किया है। सूर्य तिलक के लिए जो मिरर, लेंस और पीतल के बने सिस्टम के लिए किसी भी प्रकार के बिजली या बैटरी की आवश्यकता नहीं होगी। वैज्ञानिकों ने इस सिस्टम को सूर्य रश्मियों का तिलक का नाम दिया है। यह सूर्य तिलक रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे रामलला के माथे पर 4 मिनट के लिए सुशोभित करेगा।
सूर्य तिलक से होगा रामलला का अभिषेक
सूर्य तिलक की खास बात यह है कि यह सिर्फ रामनवमी के दिन ही दिखाई देगा। वैज्ञानिकों ने सूर्य तिलक मंदिर के तीसरी मंजिल पर स्थापित किए हैं जहां ऑप्टो मैकेनिकल सिस्टम में उच्च गुणवत्ता वाले दर्पण और लेंस के साथ साथ वर्टिकल पाइपिंग की व्यवस्था की गई है। राम मंदिर के दूसरे तल पर एक मिरर और एक लेंस स्थापित किया गया है। साथ ही तीसरे मंजिल पर जरूरी के उपकरण लगाए जा रहे हैं। यानी सूर्य देव की रोशनी तीसरे मंजिल पर लगे मिरर पर गिरेगी उसके बाद तीन लेंस व दूसरे तल पर लगे मिरर पर गिरेगी। अंत में सूर्य की रोशनी तिलक के रूप में रामलला की मूर्ति के मस्तक पर लग जाएगा। यह दृश्य करीब 3 से 4 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें- इस साल कब है रामनवमी की शुभ तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir 72 घंटे लगातार खुलेगा, रामनवमी के अवसर पर मिलेगी विशेष सुविधा
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
11 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
12 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
15 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
16 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
17 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines