हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

22 जनवरी 2024 को हुई थी Ram Mandir Pran Pratishtha, लेकिन 31 दिसंबर को मनाई जा रही वर्षगांठ, जानें वजह

Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थिति राम जन्मभूमि पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को हुई थी. इस दिन मंदिर में भगवान राम की रामलला के रूप में मूर्ति स्थापित की गई थी. तब से इस दिन को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाता है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Ram Mandir Pran Pratishtha Date: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को संपन्न हुई थी. इसके बाद से इस दिन को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाता है. अब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जाएगी. 2025 में पहली प्रतिष्ठा द्वादशी 11 जनवरी 2025 को मनाई गई थी और अब दूसरी प्रतिष्ठा द्वादशी 31 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी. पर्व की तारीख में हर बार बदलाव होने को लेकर कई लोग सोच में पड़ गए हैं. आप इस कन्फ्यूजन को यहां दूर कर सकते हैं.

प्रतिष्ठा द्वादशी वर्षगांठ (31 दिसंबर, 2025)

31 दिसंबर 2025 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जाएगी. बता दें कि, प्रतिष्ठा की तारीख में बदलाव पंचांग के अनुसार हुआ है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त को देख की गई थी. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी तिथि को की गई थी. इसी तिथि के अनुसार, पौष शुक्ल द्वादशी तिथि को प्रतिष्ठा द्वादशी मनाई जाती है. इसी वजह से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ की तारीख दोनों बार अलग रही है.

ये भी पढ़ें – Navpancham Rajyog 2026: 15 जनवरी से इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, नवपंचम राजयोग से होगा धनलाभ

विज्ञापन

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 5 जून 2025 को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. 5 जून को राम दरबार के रूप में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. इसके बाद 25 नवंबर 2025 को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया था. राम मंदिर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर किया गया था.

उप-मंदिरों पर फहराए जाएंगे ध्वज

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन यानी 31 दिसंबर 2025 को मंदिर परिसर में मौजूद उप मंदिरों के शिखर पर ध्वज फहराएं जाएंगे. खबरों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola