Ram Mandir Ayodhya Construction Update: अयोध्या राम मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हो गया है या अभी मंदिर को तैयार होने में और समय लगेगा इसके बारे में लोग के मन में कई सवाल है. बता दें कि, मंदिर का निर्माण कार्य राम मंदिर पर धर्म ध्वजा लहराने के बाद पूरा हो गया है. मंदिर को पूरी तरह से तैयार होने में अभी और समय लग सकता है. मंदिर परिसर में कई कार्य अभी बाकी है जिसको पूरा होने में अभी समय लगेगा. राम मंदिर के परिसर में फिनिशिंग के कई काम अभी बाकी हैं.
चारदीवारी का निर्माण
राम मंदिर की चारदीवारी का निर्माण कार्य अभी बाकी है. मंदिर के चारों तरफ 4 किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण होना है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, इस चारदीवारी का निर्माण कार्य 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा. इसके अलावा मंदिर परिसर में जूते-चप्पल रखने के लिए एक भवन का निर्माण किया जा रहा है. इसको अंतिम रूप देना बाकी है.
ये भी पढ़ें – Ram Mandir Dhwajarohan 2025: मंदिर शिखर पर क्यों लगाया जाता है ध्वज? राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज, जानें महत्वपूर्ण बातें
पत्थर लगाने का काम
मंदिर में वैकल्पिक गर्भगृह का निर्माण भी किया गया है. इसको अभी पूर्ण रूप से संपन्न होने में समय लगेगा. वैकल्पिक गर्भगृह में मंदिर निर्माण के दौरान रामलला विराजमान थे. इसमें नई डिजाइन बनाई गई है. इसमें सागौन की लकड़ी और पत्थर लगाने का काम अभी बाकी है. इसके कुछ हिस्सों में पत्थर लगने का काम होने में अभी 6 महीने तक का समय लग सकता है.
रोपित होंगे विशिष्ट पौधे
मंदिर परिसर के बड़े हिस्से को हरा-भरा किया जा चुका है अभी इसका कार्य जारी है. यहां पर कई विशिष्ट पौधे लगाएं जाएंगे. परिसर हरा-भरा होने के बाद मंदिर की शोभा और बढ़ जाएगी.
सभागार का काम बाकी
राम मंदिर परिसर में 500 लोगों की क्षमता वाला एक सभागार बनाया गया है. इस सभागार के फिनिशिंग का कार्य अभी संपन्न नहीं हुआ है. इसको पूरा होने में अभी समय लगेगा. यह सभागार 2026 के मध्य तक लगभग पूरा हो सकता है. इसके अलावा मंदिर परिसर के कई छिटपुट कार्य है जिन्हें अंतिम रूप देना अभी बाकी है. उम्मीद है की अगले साल यानी 2026 के अंत तक मंदिर परिरस पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा.
संबंधित खबरें
कार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
50 mins agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
17 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
21 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
21 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
23 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines