Rahu Upay: नवग्रहों में राहु का खास स्थान है, जिसे छाया और मायावी ग्रह माना जाता है। जब-जब राहु का गोचर होता है, तो उसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति की कुछ गलतियों के कारण भी राहु निर्बल होता है। खासतौर पर घर में कुछ गलत व नकारात्मक चीजों के होने के कारण राहु दोष लगता है। हालांकि घर में कुछ चीजों को रखने और उपायों को करने से राहु दोष से बचा जा सकता है। माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर राहु मेहरबान होते हैं, उन्हें कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आप राहु दोष से बच सकते हैं। इसके अलावा आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
घर की चौखट पर क्या लगाएं?
राहु दोष से बचने के लिए एक लाल रंग का कलावा या लाल धागा लें। ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करते हुए लाल धागे में 7 गांठ बांधें। अब एक पीले रंग का धागा लें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ नमः मंत्र का जाप करते हुए पीले धागे में 7 गांठ बांध लें। अब दोनों धागों को साथ में घर की चौखट पर बांध दें। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं जाएगी, बल्कि घर का वास्तु सही होगा। इसके अलावा घरवालों की कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिसके कारण उन्हें पैसों की कमी, मानसिक समस्या और सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 11 नवंबर के बाद इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू, बुध गोचर रहेगा शुभ!
राहु दोष के लक्षण
- घर की दहलीज का खराब होना
- शौचालय का गंदा रहना
- हर समय डर लगना
- रात को नींद न आना
- पानी, ऊंचाई और आग से डरना
- अचानक शरीर का अकड़ना
- बार-बार दुर्घटना होना
ये भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
10 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
14 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
16 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
19 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines