Holi 2025: अभी होली से 8 दिन पहले शुरू हुए होलाष्टक के दिन हैं, जो फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के दिन समाप्त होगा। वहीं होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन चैत्र प्रतिपदा को मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 13 मार्च को होगा और होली का त्योहार 14 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। वहीं, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर फाल्गुन पूर्णिमा तक के 8 दिन होलाष्टक कहलाते हैं।
मान्यता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं को दूर करने के लिए होलाष्टक खत्म होने से पहले कुछ चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। इन चीजों को हटाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं, ये अशुभ चीजें क्या हैं?
ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली से पहले घर में रख दें ये 5 चीजें, घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी!
टूटी-फूटी या खंडित मूर्तियां
घर में देवी-देवताओं की मूर्तियों का स्थान पवित्र होता है। अगर कोई मूर्ति टूटी-फूटी या खंडित हो जाए, तो इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसी मूर्तियों को किसी पवित्र नदी या जलाशय में प्रवाहित करना चाहिए या किसी मंदिर में रखवा देना चाहिए। खंडित मूर्तियों से घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य का प्रभाव बढ़ सकता है।
खराब घड़ी
घड़ी समय का प्रतीक होती है और खराब या बंद घड़ी घर में नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसी घड़ियां आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि इसे घर से बाहर निकालने या ठीक कराने से जीवन में प्रगति और समय का सही उपयोग होता है।
टूटा हुआ दर्पण
वास्तुशास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, टूटा हुआ दर्पण घर में नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य को आमंत्रित करता है। इसे तुरंत घर से हटा देना चाहिए, क्योंकि यह परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। दर्पण को सावधानीपूर्वक हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर फेंकना चाहिए ताकि कोई अनहोनी न हो।
टूटा हुआ कंघा
कंघा हमारे जीवन में आकर्षण और व्यवस्थित जीवनशैली का प्रतीक होता है। टूटा हुआ कंघा घर में रखने से व्यक्ति के सौभाग्य और व्यक्तित्व पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसे होलाष्टक समाप्त होने के बाद बाहर कर देना चाहिए और नया कंघा लाना शुभ माना जाता है।
फटे-पुराने जूते और चप्पल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पल व्यक्ति के जीवन में प्रगति और स्थिरता का प्रतीक होते हैं। पुराने, फटे या बेकार जूते-चप्पल घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं और धन की हानि का कारण बन सकते हैं। इससे भी धन की कमी बनी रहती है. ऐसे जूते-चप्पल बाहर निकालने से नए अवसर और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines