Puja Path Niyam: हिंदू धर्म में दिन की संध्या यानी सूर्यास्त का समय अत्यंत पवित्र माना गया है। यह वह समय है जब दिन और रात का संगम होता है और देवी-देवताओं का विशेष आह्वान किया जाता है। विशेष रूप से मां लक्ष्मी को संध्या के समय दीपक जलाना और पूजा करना बहुत प्रिय है। प्रायः इसे सांझ-बाती या संध्या पूजन भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस समय यदि कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाए, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं, क्या हैं पूजा-पाठ ये नियम?
घर के मंदिर में संध्या पूजा करें
हर शाम घर के मंदिर में बैठकर कम से कम 10 मिनट की पूजा करें। दीप जलाकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें, शंख या घंटी बजाएं और ‘श्री लक्ष्मी स्तोत्र’ या ‘श्री सूक्त’ का पाठ करें। इससे घर का वातावरण दिव्यता से भर जाता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ये भी पढ़ें: धन होगा आपकी ओर आकर्षित, बुरे सपने आने हो जाएंगे बंद; रात में करें ये सरल उपाय
तुलसी के पास दीपक जलाएं
शाम होते ही तुलसी के पौधे के पास देसी घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। तुलसी माता को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है और तुलसी के पास दीपक जलाना सौभाग्य और पुण्य बढ़ाने वाला माना गया है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। दीपक के साथ ‘ॐ तुलस्यै नमः’ मंत्र का जाप करें।
रसोई में दीया और सुगंधि जरूर जलाएं
शाम को रसोईघर की सफाई के बाद एक छोटा दीपक वहां भी जलाएं। साथ ही कपूर, लोबान या प्राकृतिक धूप का प्रयोग करें। इससे न सिर्फ वातावरण पवित्र होता है, बल्कि देवी अन्नपूर्णा की कृपा भी बनी रहती है। रसोई घर में दीपक जलाने से यह संकेत जाता है कि घर में अन्न का सम्मान होता है, जिससे लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।
संध्या पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह दिनभर की थकान को शांत कर आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने का माध्यम है। आपको बता दें कि प्रायः हर हिन्दू घरों में ये नियम पालन किए जाते हैं। यदि आप भी नियमित रूप से इन तीन कामों को शाम ढलते ही करते हैं, तो जीवन में स्थायी सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। यह न सिर्फ धार्मिक रूप से लाभदायक है, बल्कि मानसिक और पारिवारिक शांति के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: बेहद अशुभ और प्रतिकूल होते हैं ये 5 जगह, यहां भूल से भी न बनाएं अपना घर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
4 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
18 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
20 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines