अगर आप भी भगवान की पूजा में अगरबत्ती का प्रयोग करते हैं तो सावधान हो जाएं। अगरबत्ती जलाना शास्त्रों में वर्जित बताया गया है। दरअसल अगरबत्ती को बनाने में बांस की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। हिंदू धर्म में बांस को पवित्र माना गया है। बांस का उपयोग मृत्यु के बाद अर्थी में भी होता है, लेकिन उसे जलाया नहीं जाता है।
सामान्य तौर पर भगवान की पूजा में धूप का प्रयोग करना कई पुराणों में लिखा गया है, लेकिन लोगों ने मॉडर्न जमाने ने अगरबत्ती जलाना शुरू कर दिया, जो कि पूजा में वर्जित है। बिना बांस की लकड़ी की अगरबत्ती को प्रयोग तो आप पूजा में कर सकते हैं, लेकिन बांस से बनी अगरबत्ती का प्रयोग करने से आपको काफी सारे नुकसानों का भी सामना करना पड़ सकता है।
पुराणों में लिखी है ये बात
वायु पुराण के अध्याय 67 के अनुसार यज्ञ आदि कर्मों में वेद यानी बांस को नहीं जलाना चाहिए। यदि कोई बांस जलाता है तो वह राक्षस के कर्मों के अंतर्गत आता है। इससे अशुभ फल मिलता है। इसके साथ ही गरुड़ पुराण में भी बांस को जलाना वर्जित बताया गया है।
भाग्य का नहीं मिलता है साथ
शास्त्रों के अनुसार जो भी व्यक्ति बांस को जलाना है, उसका भाग्य मिट जाता है। ऐसे व्यक्ति का भाग्य कभी उसका साथ नहीं देता है।
वंश का होता है नाश
बांस को वंश से रिलेट किया जाता है। बांस को जलाने से वंश का नाश हो जाता है। मंडप में भी बांस का प्रयोग किया जाता है। इस कारण कभी भी बांस को नहीं जलाना चाहिए।
आती है गरीबी और कंगाली!
बांस को सुख व समृद्धि का प्रतीक माना गया है, ऐसे में बांस से बनी अगरबत्ती जलाने से दरिद्रता, दुख और गरीबी का आगमन घर में होता है।
देवी-देवताओं का होता है अपमान
देवी भागवत पुराण के अनुसार, पूजा में बांस जलाना देवताओं का अपमान माना जाता है। बांस जलाने से वातावरण भी प्रदूषित होता है।
ये हैं वैज्ञानिक कारण
बांस जलाने से जो धुआं उत्पन्न होता है, उसमें कार्बन डाई ऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों की मात्रा अधिक होती है, इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण बांस को नहीं जलाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- घर में इन जगहों पर भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, गंभीर बीमारियों का हो सकते हैं शिकार!
संबंधित खबरें
Swapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
10 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoDussehra 2026 Date: 19 या 20 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानिए विजयादशमी पर्व की सही तारीख और धार्मिक महत्व
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines