Premanand Maharaj Pravachan Video: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र होता है जो प्यार, आपसी समझ, विश्वास और सम्मान की डोर से बंधा होता है। यदि इनमें से एक डोर भी टूट जाती है तो उसके कारण रिश्ते में दरार आने लगती है। हालांकि कुछ बातों पर ध्यान देकर आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय स्वामी प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पति-पत्नी के रिश्ते के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि पति के प्रति पत्नी का परम धर्म क्या है? साथ ही उन्होंने पति को खुश रखने के उपाय के बारे में भी बताया है जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
पत्नी का पति के प्रति क्या धर्म है?
प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘पत्नी का परम धर्म है पति के सुख में चिंतन करना। वो क्या ऐसा करें जिससे उसके पति को खुशी हो। ये ही स्त्री का परम धर्म होता है। पति को खुश रखना ही पत्नी का कर्म, धर्म, व्रत और नियम है। शरीर से वाणी से और चेष्टा से पति को खुश रखना ही पत्नी का कर्म होता है।’
इसी के आगे एक भक्त ने महाराज जी से पूछा, ‘यदि पति प्रतिकूल (विरोध) हो तो फिर उसे क्या करना चाहिए?’ इस सवाल का जवाब देते हुए महाराज जी ने कहा, ‘भक्ति में आनंद तभी आता है जब हम आपको प्रेम दें और वो प्रतिकूल हो। अगर हम ये सोचकर भक्ति करेंगे कि भगवान हमेशा हमारे अनुकूल रहें तो ये संभव नहीं है। वहीं अगर हम ये सोचकर भक्ति करेंगे कि भगवान हमें दंड व प्रतिकूलता देंगे तो ये आपका सच्चा प्यार व भक्ति है। बिना किसी कारण के भक्ति करना ही सच्ची भक्ति मानी जाती है।’
ये भी पढ़ें- Video: मार्च के अंत में शनि गोचर से चमकेगी इस राशि की किस्मत, यात्राओं से होगा लाभ!
कौन हैं संत श्री प्रेमानंद महाराज?
संत श्री प्रेमानंद महाराज एक प्रसिद्ध कथावाचक हैं, जो वृंदावन के राधाकेली कुंज आश्रम में सत्संग सुनाते हैं। इसी आश्रम में महाराज एकांतिक वार्ता करते हैं। सत्संग के दौरान महाराज भक्तों को राधा नाम के महत्व और हिंदू धर्म से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बताते हैं। जबकि एकांतिक वार्ता के दौरान लोगों की परेशानियां सुनते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
18 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
21 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
23 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines