Magh Mela Snan Date 2026: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की पावन धरती पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के त्रिवेणी संगम पर माघ मेले चल रहा है. माघ मेला 3 जनवरी 2026 को शुरू हो चुका है जिसका समापन 15 फरवरी 2026 को होगा. इस दौरान कई प्रमुख स्नान की तारीख पड़ रही हैं. इन प्रमुख स्नान में से पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के स्नान संपन्न हो चुके हैं. अब अगला प्रमुख स्नान वसंत पंचमी के दिन पड़ रहा है.
माघ मेले का चौथा स्नान
माघ मेले का चौथा प्रमुख स्नान वसंत पंचमी के दिन है. यह माघ माह की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को होगा. पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि 23 जनवरी 2026 की रात को 02 बजकर 28 मिनट से प्रारंभ होकर 24 जनवरी की रात 01 बजकर 46 मिनट तक है. ऐसे में वसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को होगा. इसी दिन माघ मेले में पवित्र स्नान होगा.
ये भी पढ़ें – Magh Gupt Navratri 2026: आज से शुरू माघ नवरात्रि, इन 5 अचूक उपायों से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
माघ मेले के अन्य स्नान
माघ मेले में वसंत पंचमी के पर्व के बाद अन्य दो स्नान बचेंगे. माघ मेले में माघी पूर्णिमा का स्नान होगा और इसके बाद महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रमुख स्नान होगा. माघी पूर्णिमा का पावन स्नान 01 फरवरी 2026 को होगा ऐसे में इस दिन माघ मेले का पांचवा पवित्र स्नान होगा. इसके बाद महाशिवरात्रि का स्नान 15 फरवरी 2026 को होगा. इस दिन माघ मेले का आखिरी और छठवां स्नान होगा. माघ मेला महाशिवरात्रि के स्नान के साथ समाप्त होगा.
त्रिवेणी संगम में स्नान का महत्व
प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों का मिलन प्रयागराज त्रिवेणी संगम में होता है, त्रिवेणी संगम में स्नान का अत्यधिक धार्मिक महत्व हैं. संगम त्रिवेणी घाट पर स्नान करने से अनजाने में किये गए पापों का नाश होता है. संगम तट पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है इससे जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है. माघ मेले जैसे आयोजन के दौरान पवित्र अवसर पर स्नान करने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
5 hrs agoनवरात्रि में सच्चे मन से करें मां दुर्गा की आरती, हर मुश्किलों होंगी दूर
8 hrs agoविजयादशमी पर क्यों होती है शस्त्र पूजा? जानें इस परंपरा की धार्मिक मान्यता
10 hrs agoकल या परसों, दुर्गा अष्टमी कब है? यहां जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त
11 hrs agoमां कालरात्रि को समर्पित है नवरात्रि का सातवां दिन, जानें पूजा विधि और आरती
14 hrs agoनवरात्रि में किस उम्र की कन्याओं को कराएं भोजन? जानें धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में पूजा के साथ करें ये चमत्कारी उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
1 day agoकब है अहोई अष्टमी? संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए करें व्रत
1 day agoकब है दुर्गा विसर्जन 2026? जानें शुभ मुहूर्त, सही विधि और मां दुर्गा मंत्र
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, जानिए मां कात्यायनी की पूजा विधि और आरती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines