Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए प्रदोष व्रत का दिन खास होता है. हर महीने की हर कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. इस बार नवंबर महीने का प्रदोष व्रत 3 नवंबर 2025 को रखा जाएगा. यह व्रत सोमवार के दिन पड़ रहा है. सोमवार के दिन व्रत होने से यह सोम प्रदोष व्रत होगा. प्रदोष व्रत करने से भक्तों की इच्छा पूरी होती है और महादेव का आशीर्वाद बना रहता है. आपको जीवन में सुख-शांति के लिए प्रदोष व्रत करना चाहिए. इस बार प्रदोष व्रत के दिन कई खास शुभ योग बन रहे हैं ऐसे में यह व्रत और खास होगा.
प्रदोष व्रत नवंबर 2025 शुभ मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक, कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि का आरंभ 3 नवंबर की सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है. जिसका समापन अगले दिन रात को 2 बजकर 5 मिनट पर होगा. प्रदोष व्रत में शाम के समय पूजा का महत्व होता है. ऐसे में शाम के समय को महत्व देते हुए 3 नवंबर 2025 दिन सोमवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें – Guru Vakri 2025: देवगुरु बृहस्पति की वक्री चाल इन 3 राशियों के लिए होगी भाग्यशाली, अचानक बढ़ेगा पैसा
प्रदोष व्रत पर बन रहे हैं शुभ संयोग
प्रदोष व्रत के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं. प्रदोष व्रत पर रवि योग का निर्माण हो रहा है. इस योग के बनने से भक्तों को सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. इसके साथ ही शिववास योग का निर्माण हो रहा है. हर्षण योग का भी निर्माण हो रहा है. यह सभी योग शुभ माने जाते हैं.
प्रदोष व्रत के उपाय
आपको प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा कर शिवलिंग पर जल और दूध का अभिषेक करना चाहिए. आप शिवलिंग पर शमी का फूल चढ़ाएं. जीवन में सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं. आप शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें. इससे धन-धान्य की प्राप्ति होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
11 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
12 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
15 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines