Phulera Dooj 2025: सात फेरों में भले ही राधा-कृष्ण एक साथ न हों, लेकिन दिल से हमेशा दो एक दूसरे के साथ हैं। दुनिया भर में राधा-कृष्ण की जोड़ी का उदाहरण दिया जाता है। हर कोई उनके जैसा प्यार करने वाला अपने पार्टनर में तलाशता है। राधा की तरह कृष्ण को प्यार करने वाली पत्नी सभी चाहते हैं। जबकि, कन्हा जैसे प्रमी की तलाश भी हर लड़की को रहती है। अगर आप भी राधा कृष्ण के प्रेम के दीवाने हैं और अपने पार्टनर के साथ ऐसा ही प्यार चाहते हैं तो फुलेरा दूज पर खास उपाय अपना सकते हैं। आइए फुलेरा दूज की पूजा विधि और दांपत्य जीवन सुखमय बनाए रखने के खास उपाय जानते हैं?
फुलेरा दूज कब है?
पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज होता है। 1 मार्च, शनिवार को फुलेरा दूज है। तिथि और शुभ मुहूर्त की बात करें तो 1 मार्च को 3 बजकर 16 मिनट पर द्वितीया तिथि की शुरुआत होगी। जबकि, समापन 2 मार्च को रात 12 बजकर 9 मिनट को होगा। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 05:7 बजे से 05:56 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 04:40 बजे से 06:06 बजे तक रहेगा।
फुलेरा दूज की पूजा विधि
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें।
- साफ-सुथरे कपड़े धारण करें।
- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- राधा-कृष्ण को स्नान करा दीजिए।
- गंगाजल, दूध, दही, जल और शहद से स्नान करा दें।
- राधा-कृष्ण को नए कपड़े पहना दीजिए।
- ताजे फूल, अबीर, मिठाई चढ़ा दीजिए।
- तुलसी दल अर्पित करना न भूलें।
- धूप, दीपक दिखाकर पूजा-अर्चना कर लीजिए।
- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप भी कीजिए।
दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली!
राधा कृष्ण के प्रेम की तरह जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ाना चाहते हैं तो फुलेरा दूज के दिन पूजा विधि को अपनाने के साथ कुछ उपाय अपना सकते हैं। फुलेरा दूज के दिन पति-पत्नी एक साथ राधा-कृष्ण की पूजा करें। “राधा कृष्ण” के नाम का जाप करें।
- फुलेरा दूज के दिन गुलाबी रंग के कपड़े धारण करें।
- भगवान कृष्ण और राधा जी को गुलाल अर्पित करें और माथे पर लगाएं।
- पति-पत्नी अपने बेडरूम के पलंग पर गुलाबी रंग का धागा बांध दें।
- विवाहित महिलाएं राधा जी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Video: वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने से लेकर बुध ग्रह की मजबूती का खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
6 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
7 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
8 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
13 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines