Paush Ekadashi 2025: पौष माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जानते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से निसंतान लोगों को संतान की प्राप्ति होती है. इस दिन एकादशी का व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने के साथ ही खास उपाय करना चाहिए. यह बहुत ही शुभ माना जाता है. इस व्रत को करने से संतान की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है. इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. चलिए आपको बताते हैं इस साल पुत्रदा एकादशी कब है और इस दिन क्या उपाय करें?
कब है पुत्रदा एकादशी?
पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर पौष माह की शुक्ल पक्ष एकादशी का आरंभ होगा. इसका सामपन अगले दिन 31 दिसंबर 2025 को सुबह 5 बजे होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए पुत्रदा एकादशी का पर्व 30 दिसंबर को होगा. इस व्रत का पारण 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. वैष्णव समुदाय के लोग 31 दिसंबर को एकादशी का व्रत करेंगे.
ये भी पढ़ें – भगवान श्रीकृष्ण ने बताया अच्छा समय आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, सफलता प्राप्त करता है व्यक्ति
पुत्रदा एकादशी पर करें ये उपाय
आर्थिक लाभ के लिए
एकादशी पर आपको पान के पत्ते पर ॐ विष्णवे नमः मंत्र लिखना चाहिए. इसके बाद इसे भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें. पूजा के बाद इस पत्ते को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें. इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा.
वैवाहिक जीवन के लिए
सुखी-वैवाहिक जीवन के लिए आपको पुत्रदा एकादशी पर खास उपाय करना चाहिए. मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें. लक्ष्मी माता को सुहाग की सामग्री अर्पित करें. इससे रिश्तों में मधुरता आती है.
दान-पुण्य
एकादशी तिथि दान-पुण्य के लिए शुभ होती है. आपको एकादशी के दिन अपनी क्षमता के अनुसार, दान अवश्य करना चाहिए. दान-पुण्य करने से भगवान विष्णु की कृपा से आपको मनोकामना पूर्ण होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
11 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
12 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
16 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
18 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
19 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines