2026 Panchak Astro Niyam: साल 2026 में 21 जनवरी की सुबह 1 बजकर 35 मिनट से पंचक की शुरुआत हो गई है, जो कि 25 जनवरी 2026 की दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह कुंभ राशि, मीन राशि, धनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और रेवती नक्षत्र में होता है तो उस समय को पंचक यानी पंचक काल कहा जाता है.
इस दौरान शुभ कार्य नहीं करने चाहिए, अन्यथा व्यक्ति को नुकसान ही होता है. इसके अलावा अन्य कई नियमों का भी पंचक में ध्यान रखना होता है. चलिए जानते हैं कि पंचक में क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
पंचक में क्या नहीं करना चाहिए?
- घर के निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. यदि पहले से कार्य चल रहा है तो उसे जारी रख सकते हैं. लेकिन छत डलवाने से बचें. ऐसा करने से आपके घर में सदा क्लेश का वातावरण रहेगा.
- वाहन, घास और ईंधन न खरीदें.
- लकड़ी या लकड़ी से बनी चीजें खरीदने से बचें. इसके अलावा लकड़ी को न तो काटें और न ही जलाएं.
- दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको गंभीर चोट लग सकती है.
- घर के किसी सदस्य की मृत्यु पंचक में होती है तो पूरी विधि से उनका अंतिम संस्कार करें.
- विवाह, सगाई, नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, गृह प्रवेश और कोई भी शुभ कार्य का आयोजन नहीं करना चाहिए.
- किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए.
- नाखून, बाल, मूंछ और दाढ़ी को काटने से बचें.
- पलंग या चारपाई न बनवाएं और न ही खरीदें.
- निवेश करने से बचें.
- पैसों का लेनदेन करना ठीक नहीं रहता है.
ये भी पढ़ें- श्रीराम और कृष्ण को छोड़ शिव जी जैसा पति ही क्यों मांगती हैं लड़कियां? जानें कारण
पंचक में क्या करना चाहिए?
- हनुमान जी और भगवान शिव की पूजा करें.
- देवी तुलसी की पूजा करें और पौधे में जल अर्पित करें.
- गरीबों की मदद करें और उन्हें दान दें.
- व्रत रख सकते हैं.
- सूर्य देव को जल अर्पित करें.
- पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
6 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
1 day agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
1 day agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines