Panchak December 2025: जल्द ही क्रिसमस और नया साल आने वाला है. लोग इन दिनों घूमने का प्लान बनाते हैं. दोस्तों और परिवार के साथ लोग नए साल पर घूमने जाते हैं लेकिन इस बार आपको थोड़ा सावधान रहना होगा. इस बार क्रिसमस के दौरान पंचक लग रहे हैं ऐसे में अपने घूमने के प्लान को कैंसल कर दें. बता दें कि, पंचक का समय कई कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है. इस समय यात्रा करना अशुभ माना जाता है.
कब है पंचक?
इस महीने में पंचक की शुरुआत 24 दिसंबर 2025, दिन बुधवार को शाम 7 बजकर 47 मिनट पर हो रही है. पंचक का समापन 29 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा. यह पंचक बुधवार को शुरू हो रहे हैं जो राज पंचक होंगे. राज पंचक के दौरान कई शुभ कामों को करने से बचना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि, इस दौरान घूमने के अलावा किन कामों को करने से बचें.
ये भी पढ़ें – Premanand Maharaj: क्या नाम बदलने और अंगूठी पहनने से बदल जाता है भाग्य? प्रेमानंद महाराज ने बताया
पंचक में न करें यात्रा
पंचक के समय घर का निर्माण कार्य शुरू करने, घर की छत डलवाने, गृहप्रवेश, आदि कामों को नहीं करना चाहिए. पंचक के समय यात्रा करना वर्जित माना जाता है. खासकर दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. इसे यमराज और पितरों की दिशा माना जाता है. अगर आप पंचक के समय यात्रा करते हैं तो कष्ट उठाने पड़ सककते हैं. ऐसे में आप 24 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर के बीच घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार विचार जरूर करें.
यात्रा करने के लिए उपाय
अगर आपको पंचक काल में यात्रा करनी पड़ रही है तो घर से उपायों को करके निकलना चाहिए. आप पंचक काल के दौरान यात्रा पर निकलने से पहले हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान जी को फल का भोग लगाएं और मंत्र जाप करें. हनुमान चालीसा का पाठ करके और भगवान से प्रार्थना करके यात्रा के लिए निकलें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
चाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
6 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
1 day agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
1 day agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines