Office Desk Vastu Tips: करियर या बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, सही माहौल भी जरूरी होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर रखी कुछ खास चीजें आपकी सोच, ऊर्जा और काम करने की क्षमता को सकारात्मक दिशा दे सकती हैं. अगर डेस्क सही तरीके से सजाई जाए, तो सफलता के रास्ते अपने आप खुलने लगते हैं. यहां ऐसी 4 वस्तुओं की चर्चा की गई है, जिन्हें ऑफिस डेस्क पर रखने से करियर को एक नई उड़ान दी जा सकती है. आइए जानते हैं, शुभ चीजें क्या हैं?
डेस्क पर रखें ये शुभ वस्तुएं
क्रिस्टल बॉल: ऑफिस की कुर्सी या डेस्क पर क्रिस्टल बॉल रखना अच्छा माना जाता है. क्रिस्टल बॉल आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और मन को शांत रखता है. इससे फोकस बढ़ता है और काम की गुणवत्ता में सुधार आता है.
बांस का पौधा: डेस्क पर छोटा सा बांस का पौधा भी लाभकारी होता है. यह तरक्की और स्थिरता का प्रतीक है. हरा-भरा पौधा माहौल को तरोताजा रखता है और तनाव कम करता है.
क्रिस्टल ट्री: क्रिस्टल ट्री भी ऑफिस के लिए एक अच्छा विकल्प है. माना जाता है कि इसे रखने से रुके हुए काम गति पकड़ते हैं और नए अवसर मिलने लगते हैं.
गोल्डन सिक्कों वाला जहाज: वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह धन और सफलता का संकेत माना जाता है. इसे डेस्क पर सामने की ओर रखें. इससे आय के स्रोत मजबूत होते हैं और आर्थिक रुकावटें कम होती हैं.
ये भी पढ़ें: Panchgrahi Yog 2026 Predictions: साल 2026 का पहला पंचग्रही योग करेगा कमाल, ये 7 राशियां हो जाएंगी मालामाल
इनका भी रखें ध्यान
रोशनी और दिशा: ऑफिस में ऐसी जगह बैठें जहां प्राकृतिक रोशनी आती हो. सूर्य की रोशनी शरीर और दिमाग दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आलस्य दूर रहता है. यदि आप क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, तो उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बैठना फायदेमंद हो सकता है. यह दिशा नए विचारों और इनोवेशन को बढ़ावा देती है.
गैजेट्स: लैपटॉप और स्मार्टफोन को डेस्क के दक्षिण पूर्व कोने में रखें. वास्तु के अनुसार, यह कोना ऊर्जा और प्रगति से जुड़ा होता है. सही स्थान पर रखे गैजेट्स काम में रुकावट नहीं आने देते.
मोटिवेशनल फोटो: डेस्क पर अपनी पसंद की कोई प्रेरणादायक तस्वीर या कोट रखें. यह मुश्किल समय में आपको मोटिवेशन देता है. पानी की बोतल हमेशा साफ और ढकी हुई रखें, क्योंकि साफ पानी सकारात्मकता का प्रतीक है.
साफ-सफाई: वास्तु के अनुसार, गंदी और अव्यवस्थित डेस्क तरक्की में बाधा बनती है. बेकार कागज, टूटे पेन और गैर जरूरी सामान तुरंत हटा दें. साफ डेस्क से मन हल्का रहता है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है.
यह भी पढ़ें: Kinnar Blessings: किन्नरों से मिल जाए बस ये एक चीज, जाग जाती है सोई किस्मत; मनसूबे होते हैं पूरे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
2 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
3 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
4 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
20 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
23 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines